आगरा में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टास्क फोर्स से भिड़े राजा मंडी के व्यापारी, बाजार में जमकर हंगामा

Agra Municipal Corporation Encroachment: लाठी-डंडे चलने से कई व्यापारियों के घायल होने की सूचना, दुकानों के बोर्ड और लाइटें तोड़ने का आरोप; बुलडोजर के सामने खड़े होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Confrontation between the Agra Municipal Corporation task force and traders
आगरा नगर निगम की टास्क फोर्स और व्यापारियों के बीच टकराव (सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम का अभियान लगातार जारी

  • लाठी-डंडे चलने से कई व्यापारियों के घायल होने की सूचना मिली

  • बुलडोजर के सामने खड़े होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Confrontation Agra Municipal Corporation Traders: ताजनगरी आगरा को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन इस अभियान के दौरान कई बार नगर निगम की टास्क फोर्स और व्यापारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होती दिखाई देती रही है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच विवाद अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। बुधवार को एमजी रोड स्थित राजा मंडी बाजार में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

यहां अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टास्क फोर्स का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध ने हंगामे का रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

व्यापारियों का आरोप- नगर निगम पर्याप्त समय नहीं दिया

बताया जा रहा है कि नगर निगम की टास्क फोर्स बुधवार को राजा मंडी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी। टास्क फोर्स ने दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया तो व्यापारियों ने इसका विरोध किया।

व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से उन्हें पर्याप्त समय दिए बिना ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। दुकानों के बाहर लगे बोर्ड और लाइटें भी तोड़ दी गईं। इसी बात को लेकर व्यापारियों और टास्क फोर्स के कर्मचारियों के बीच नौकझौक शुरू हो गई।

व्यापारियों ने टास्क फोर्स पर अभद्रता का आरोप लगाया

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के बाद मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि टास्क फोर्स के सुरक्षाकर्मियों और व्यापारियों के बीच लाठी-डंडे भी चले। इस दौरान कई व्यापारियों के घायल होने की सूचना है।

व्यापारियों ने टास्क फोर्स के कर्मचारियों पर अभद्रता करने और विरोध करने पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदारों ने एकजुट होकर नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

Confrontation between the Agra Municipal Corporation task force and traders
आगरा के गरीब नगर में बिना नोटिस तोड़े गए चार गरीबों के मकान, कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय पर बोला धावा-VIDEO

बुलडोजर के सामने खड़े होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

आगरा नगर निगम की टास्क फोर्स के साथ हुए विवाद के बाद राजा मंडी बाजार के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और राजा मंडी चौराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान व्यापारी बुलडोजर के सामने खड़े हो गए और नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना था कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों के साथ मनमानी की जा रही है।

यदि नगर निगम को अतिक्रमण हटाना है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए, लेकिन व्यापारियों के साथ अभद्रता और मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, घटना का वीडियो वायरल

 बाजार में हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोहामंडी इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ राजा मंडी बाजार पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस ने व्यापारियों और नगर निगम की टास्क फोर्स के कर्मचारियों को अलग कराया। काफी देर तक बाजार में हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित व्यापारियों को समझाया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वहीं, पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नगर निगम की कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए हंगामे और टकराव के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।

Confrontation between the Agra Municipal Corporation task force and traders
आगरा नगर निगम में कांग्रेस का हल्ला बोल, चार मकानों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल