Agra: सावन सोमवार पर बटेश्वर में शिवभक्ति के बीच बवाल, कांवड़ियों के विवाद ने मचाई अफरा-तफरी

Bateshwar Dham News: आगरा के बटेश्वर धाम में सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों के बीच विवाद और हंगामे का CCTV वीडियो वायरल हुआ है। लाठी-डंडे चलने और पथराव के आरोपों के बीच पुलिस ने जांच शुरू की है।
 Agra Clash Among Kanwariyas at Bateshwar Dham, CCTV Video Goes Viral
कांवड़ियों के बीच विवाद (सोर्स- सीसीटीवी फुटेज)
Updated on

Commotion By Kanwariyas At Bateshwar Dham: सावन का महीना है... चारों तरफ बाबा भोलेनाथ की भक्ति का रंग दिखाई दे रहा है। कहीं ‘हर हर महादेव’ का जयघोष गूंज रहा है तो कहीं ‘बम-बम भोले’ के उद्घोष के बीच शिवभक्त कांवड़ लेकर अपने आराध्य को गंगाजल अर्पित करने के लिए पहुंच रहे हैं।

आगरा को ताजमहल के साथ-साथ भगवान शिव की नगरी के रूप में भी जाना जाता है। तीर्थस्थल बटेश्वर तो भगवान शिव की आस्था का ऐसा केंद्र है, जहां यमुना किनारे 101 शिव मंदिरों की श्रृंखला श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।

हुड़दंग और दबंगई पर उठे सवाल

सावन के दूसरे सोमवार को बटेश्वर धाम में भी शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। लेकिन इसी भीड़ के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने शिवभक्ति के बीच हुड़दंग और दबंगई पर सवाल खड़े कर दिए।

बटेश्वर धाम के मुख्य मंदिर परिसर में कुछ कांवड़ियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे और पत्थर भी बरसाए गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाथों में लाठी-डंडे लिए दिखाई दिए युवक

वीडियो में कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। जिस बटेश्वर धाम में श्रद्धालु भगवान शिव को गंगाजल अर्पित कर आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं, वहीं इस तरह का हुड़दंग कई सवाल खड़े कर रहा है।

 Agra Clash Among Kanwariyas at Bateshwar Dham, CCTV Video Goes Viral
हादसे के इंतजार में आगरा की बदहाल सड़कें; एक सप्ताह से 15 फीट गहरे गड्ढे से लोग परेशान, नगर निगम पर उठे सवाल

सवाल यह है कि क्या कांवड़ यात्रा के जोश में कानून हाथ में लेना जायज है? भक्ति का मतलब क्या दूसरे श्रद्धालुओं के लिए परेशानी पैदा करना और धार्मिक स्थल पर शक्ति प्रदर्शन करना है?

बताया जा रहा है कि पुलिस ने वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर हंगामा करने वाले लोगों को चिन्हित कर लिया है। अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है। उम्मीद है कि धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com