Agra: बल्केश्वर लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा; कर्ज के बोझ में कारोबारी को बनाया निशाना, तीन गिरफ्तार

Agra Police Robbery Case: आगरा के बल्केश्वर में कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1.02 लाख रुपये, दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की।
Agra Bulkeshwar Robbery Case Solved, Three Accused Arrested
गिरफ्तार आरोपी(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Accused In Agra Robbery Arrested: कमला नगर थाना क्षेत्र में कारोबारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 1.02 लाख रुपये, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कर्ज के बोझ के चलते लूट की साजिश रची थी। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ गोलू अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

25 अगस्त की रात लूट की वारदात को दिया था अंजाम

एडीसीपी हिमांशु गौरव ने बताया कि बल्केश्वर निवासी कारोबारी अंकित गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 25 अगस्त की रात वह रावतपाड़ा स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और बल्केश्वर क्षेत्र में घर की गली के पास मौका पाकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उनका बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और नकदी रखी थी।

Agra Bulkeshwar Robbery Case Solved, Three Accused Arrested
ताजमहल के पास अटल उद्यान की बदहाली; सेल्फी प्वाइंट के पास खुले में पड़ा कबाड़, महीनों से शौचालय पर लटका ताला

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। थाना कमला नगर पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी नगर जोन की संयुक्त टीम ने आगरा से लेकर मथुरा तक आरोपियों की गतिविधियों की पड़ताल की। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

कर्ज के बोझ से निकलने के लिए बनाई थी लूट की योजना

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर, रजत और नीशू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कर्ज के बोझ से निकलने के लिए लूट की योजना बनाई थी। कारोबारी के रावतपाड़ा से निकलने के बाद आरोपियों ने उसका पीछा किया और सुनसान मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

Agra Bulkeshwar Robbery Case Solved, Three Accused Arrested
मैनपुरी में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से सरेराह मारपीट; वर्दी फाड़ी और बरसाए घूंसे, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम में से 1.02 लाख रुपये, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। फरार आरोपी धर्मेंद्र उर्फ गोलू की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

एडीसीपी हिमांशु गौरव ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस बरामद सामान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com