Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, DM दुर्गा शक्ति नागपाल को सुपरटाइम वेतनमान

UP Govt. ने 67 IAS के पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। ये 1 जनवरी से लागू होंगे। इनमें 2001 बैच के चार अधिकारी प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। 2010 बैच के 19 अधिकारियों को सचिव/आयुक्त स्तर पर पदोन्नत किया गया।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 13, 2025 | 07:52 AM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

UP IAS Promotion: उत्तर प्रदेश शासन ने 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी किए हैं, जो 1 जनवरी से प्रभावी होंगे। 2010 बैच के 19 अधिकारियों को सचिव/कमिश्नर रैंक में प्रोन्नत किया गया है। इसके साथ ही कई और प्रमोशन भी किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव तय हो गया है। शासन ने शुक्रवार को 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं। 2001 बैच के चार अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

67 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, 1 जनवरी से आदेश प्रभावी

प्रमुख सचिव पद पर प्रोन्नत हुए ये अधिकारी प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज द्वारा इन 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी किए गए हैं। ये सभी प्रमोशन 1 जनवरी से प्रभावी होंगे। 2001 बैच के चार अफसरों को प्रमुख सचिव बनाया गया है। इन अधिकारियों में शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू, और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं, जिन्हें प्रमुख सचिव बनाया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो इन बदलावों के साथ और भी आईएएस अफसरों के तबादले हो सकते हैं।

19 अफसरों को मिला सुपरटाइम वेतनमान

दुर्गा शक्ति नागपाल समेत 19 अफसरों को मिला सुपरटाइम वेतनमान प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2010 बैच के 19 अफसरों को सचिव/कमिश्नर रैंक में प्रोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान मिलेगा। सुपरटाइम वेतनमान पाने वालों में दुर्गाशक्ति नागपाल, अखंड प्रताप सिंह, नेहा शर्मा, कुमार प्रशांत, मोनिका रानी, शंभू कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, रवीन्द्र कुमार, ओम प्रकाश आर्य, नागेन्द्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरि, कृष्ण कुमार, और सुधा वर्मा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: इधर ट्रंप बोले सीजफायर होगा…उधर कंबोडिया पर थाईलैंड ने बरसाए बम! 20 की मौत तो 5 लाख लोग हुए बेघर

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी का भी फेरबदल हो सकता है, क्योंकि वह 1 जनवरी से सचिव रैंक में पदोन्नत हो जाएंगी। इसके अलावा, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात के बालाजी, आशुतोष निरंजन, और सुजीत कुमार को भी प्रमोशन दिया गया है। 2010 बैच के कुछ अधिकारियों को प्रमोशन के बाद कमिश्नर के पद पर भी तैनाती दी जा सकती है।

2022 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल

अन्य बैचों को मिला नया वेतनमान शासन द्वारा जारी आदेशों में 2013 बैच के अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान दिया गया है। इस बैच के तहत आईएएस दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येन्द्र कुमार, और अन्य अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा, 2022 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल दिया गया है।

Administrative reshuffle in uttar pradesh 67 ias officers promoted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 07:52 AM

Topics:  

  • Today Hindi News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

मोदी के भरोसेमंद…योगी के गढ़ में पकड़, कौन हैं पंकज चौधरी? जो बनने जा रहे हैं UP BJP अध्यक्ष!

2

‘अखिलेश के साथ भी फोटो है’, कफ सिरप कांड में धनंजय सिंह का पलटवार, मानहानि की दी चेतावनी

3

‘अब मेरे पति को न्याय मिला’, हत्यारे को फांसी की सजा पर राम गोपाल मिश्रा की पत्नी- VIDEO

4

14 दिसंबर को होगा यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान, चुनाव की तारीख आई सामने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.