बकरीद से पहले दिल्ली में बेचने जा रहे थे बकरे, अलीगढ़ में कैंटर पलटने से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
अलीगढ़ में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईवे पर बकरों से लदा एक कैंटर पलट गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। बकरों को दिल्ली में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
अलीगढ़ में कैंटर पलटने से चार की मौत
अलीगढ़: जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बकरीद से पहले बकरों से लदा एक कैंटर पलट गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। घटना थाना गभाना के अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर रविवार तड़के 3.30 बजे के आसपास हुआ। बकरों से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इस दौरान एक दूसरे कैंटर ने भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों एटा के रहने वाले थे। हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
एटा कस्बा मारहरा के पशु कारोबारी दो कैंटरों में बकरे-बकरियां, भेड़ लादकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे। बकरीद के चलते बकरों को दो कैंटरों में भरकर बाजार में बेचने जा रहे थे। एक कैंटर पर छह और दूसरे कैंटर पर पांच लोग सवार थे। बकरों से लदा आगे चल रहा एक कैंटर गभाना हाईवे के गांव भुकरावली के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
हादसे में चार की मौत
कैंटर पलटने से छह लोग नीचे गिर गए। इसमें 65 वर्षीय हजारी लाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं हजारी लाल के बेटे अमर सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एटा निवासी हरिश्चंद्र की भी घटना में जान चली गई। इसके साथ ही विमल, सतेंद्र और गुड्डू को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा हादसा तीन किमी पहले हाईवे पर भांकरी गांव के पास हुआ। पीछे आ रहे कैंटर को जानकारी मिली कि आगे कैंटर पलट गया है तो वह उसे उठाने के जा रहे थे तभी एक अन्य वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। इसमें रूपेंद्र निवासी एटा की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Vigilance Action: 35 करोड़ की संपत्ति मामले में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार गिरफ्तार, विजिलेंस ने भेजा जेल
आगरा कैंट विवाद: DRM कार्यालय पर स्टेशन मास्टरों का प्रदर्शन, RPF कर्मियों की गिरफ्तारी-बर्खास्तगी की मांग
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
कौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
Pune News: शराब के नशे में 12 लोगों पर चढ़ाई कार, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार
