Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर चढ़ावे में भ्रष्टाचार के आरोपों पर AAP का प्रदर्शन, ₹420 का चेक बनाकर चंपत राय को भेजा

AAP Protest In UP: आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर में चढ़ावे और जमीन खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेशभर में भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित कर चंपत राय को ₹420 का प्रतीकात्मक चेक भेजा।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 22, 2026 | 01:37 PM

आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन (सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ram Mandir Fund Controversy AAP Protest: भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए धन और चढ़ावे में लूट के आरोपों तथा राम भक्तों की आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के आवाह्न पर रविवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों और प्रमुख चौराहों पर भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा ₹420 का चेक तैयार कर चंपत राय को भेजा। कार्यकर्ताओं ने “चंदा चोरों गद्दी छोड़ो”, “राम भक्तों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे नारे लगाए तथा दान और चढ़ावे में हुई लूट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

आरएसएस और भाजपा पर साधा निशाना

इस दौरान यतीनंदन आयृ ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी की आस्था और मर्यादा के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनके भव्य मंदिर निर्माण के नाम पर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई समर्पित की थी। लेकिन आरएसएस और भाजपा के लोग जो खुद को धर्म का ठेकेदार बताते हैं, उन्हीं के पदाधिकारियों द्वारा इस पवित्र चंदे में लूट की जा रही है। यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है।

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर विवाद में केजरीवाल की एंट्री, अयोध्या दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: दान गिनती से हटाए गए 40 कर्मचारी, नई टीम को मिली जिम्मेदारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में घिरे चंपत राय, SIT की रिपोर्ट के बाद संतों का फूटा गुस्सा, क्या जाएगी कुर्सी?

‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में यह पूरा तंत्र चल रहा है। मोदी जी भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब उनके अपने ही संगठन (आरएसएस) से जुड़े लोग और उनके करीबी चंदा चोरी में लिप्त पाए जाते हैं, तो वे पूरी तरह मौन साध लेते हैं। महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा और भाजपा आरएसएस ने राम मंदिर को लूटा है ।

चंपत राय को भेजा ₹420 का डिमांड ड्राफ्ट

उन्होंने कहा कि ​हम चंपत राय को ₹420 का डिमांड ड्राफ्ट भेजकर यह संदेश दे रहे हैं कि वे प्रभु के मंदिर के पैसों पर डाका डालना बंद करें। अगर भाजपा, आरएसएस या उनके लोगों के पास पैसे की इतनी ही कमी है, तो वे सीधे मांग लें; आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच झोली फैलाकर, भीख मांगकर पैसा इकट्ठा करेगा और उन्हें दे देगा, लेकिन भगवान के घर में ये हेराफेरी नहीं चलने दी जाएगी।”

खुली लूट का माल आखिर किसके हिस्से में जा रहा

रवि गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हाल ही में राम मंदिर में चंदा चोरी और तीर्थ क्षेत्र के आसपास की जमीन की खरीद फरोख्त में हुए अब तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचार को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किये थे। सांसद संजय सिंह ने आधिकारिक सरकारी व रजिस्ट्री के दस्तावेजों को सार्वजनिक करते हुए इस महाघोटाले की परतें खोलीं।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: दान गिनती से हटाए गए 40 कर्मचारी, नई टीम को मिली जिम्मेदारी

उन्होंने बताया था कि चंदा चोर चंपत राय ने आलोक बंसल, मनीष बंसल और शिवानी बंसल से शाहनवाज़पुर माझा में स्थित 117 बिस्वा जमीन को ₹55 करोड़ 47 लाख 31 हजार 800 में खरीदा है, जबकि इस जमीन की वास्तविक मालियत महज ₹9 करोड़ की है।” ​उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी कैसे ₹2 करोड़ की सुल्तान अंसारी की जमीन को ₹18.5 करोड़ में खरीदकर ₹16.5 करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया, और कैसे ₹3 करोड़ की जमीन को ₹24 करोड़ में खरीदकर ₹21 करोड़ की डकैती डाली गई। यह खुली लूट का माल आखिर किसके-किसके हिस्से में जा रहा है, इसकी जांच क्यों नहीं हो रही?

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए जांच

मोहित एवं अरुण ने कहा कि इतने सबूत होने पर भी अब तक अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। आम आदमी पार्टी आगरा महानगर की ओर से मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जांच होनी चाहिए और चंपत राय सहित तमाम बेईमानों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि साल 2020 से 2024 तक ट्रस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर काम करने वाले नौकरशाह ज्ञानेश कुमार की भी इस लूट में जांच होनी चाहिए।

भिक्षाटन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप बंसल, कपिल बाजपेई ,यति नंदन, अरुण गहलोत ,रवि गोयल, मोहित अग्रवाल , ताजुद्दीन, भीम यादव, रामसेवक ठाकरे ,बिट्टू पंडित,मुरली बाबा,संजय भारती सुरजीत सिंह ,प्रमोद कुमार, वीरू मुन्ना, मुकेश कुमार,सलमान, अभय गुप्ता , ऋषभ कुमार, विक्रांत, लकोटिया, सुरेश कुमार, मुनेंद्र, राकेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aap protest irregularities ram temple funds 420 cheque to champat rai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 01:37 PM

Topics:  

  • Aap Leaders
  • Ayodhya Ram Mandir
  • UP Politics
  • Workers Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.