-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- A Man Conspired To Kidnap Himself In Hardoi Up
‘Death’ को लिखा ‘Deth’… गलत स्पेलिंग से पकड़ी गई साजिश, भाई से फिरौती में किया था 50 हजार की मांग
- Written By: मनोज आर्या
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम करने वाले युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची और रुपए के लिए भाई के मोबाइल पर मैसेज में लिखा कि पुलिस को जानकारी देने पर डेथ हो जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया है। यहां फिरौती के लिए लिखे गए पत्र में गलत स्पेलिंग से पुलिस को अपहरण के एक फर्जी मामले का खुलासा करने में मदद मिली है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई को ठगकर उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम करने वाले युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची और रुपए के लिए भाई के मोबाइल पर मैसेज में लिखा कि पुलिस को जानकारी देने पर डेथ (मौत) हो जाएगी।
पुलिस ने अपहृत युवक को रूपापुर के पास तलाश कर लिया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जब युवक से ‘डेथ’ की स्पेलिंग लिखवाई तो उसने वही गलत स्पेलिंग लिखी जो उसने पहले मैसेज में लिखी थी। इस प्रकार मामले का खुलासा हो गया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जादौन ने बताया कि पांच जनवरी को पिहानी थाना क्षेत्र के बंदरहा गांव निवासी ठेकेदार संजय कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उसे किसी अज्ञात नंबर से सूचना मिली है कि उसके भाई संदीप का अपहरण कर लिया गया है।
फिरौती के रूप में की गई 50 हजार रुपये की मांग
संजय कुमार के मुताबिक, उसके भाई के रिहाई के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती के पत्र में कहा गया था कि अगर उसने रकम नहीं दी तो उसके भाई की ‘डेथ’ हो जाएगी। संजय के पास 13 सेकेंड का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसका भाई रस्सी से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ‘डेथ’ शब्द की गलत स्पेलिंग से संकेत मिला कि घटना में शामिल लोग पढ़े-लिखे नहीं थे। उन्होंने कहा कि संजय की किसी से दुश्मनी नहीं थी और फिरौती की रकम भी बड़ी नहीं थी, इसलिए संदेह पैदा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
हरदोई में बड़ा हादसा! NH-731 पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर, CM योगी ने लिया संज्ञान
पीएम मोदी ने हरदोई से किया गंगा एक्सप्रेसवे को लोकार्पण, बोले- शिलान्यास भी हम करते हैं और उद्घाटन भी
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
डकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
थाना पाली व सवायजपुर पुलिस टीम द्वारा स्वयं के अपहरण की सूचना देने वाले व्यक्ति को सकुशल बरामद करने के संबंध में #sphardoi द्वारा दी गई बाइट ।- pic.twitter.com/xNkPSFEfag — Hardoi Police (@hardoipolice) January 6, 2025
पत्र में गलत थी डेथ शब्द की स्पेलिंग
मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाशी के दौरान पुलिस ने संदीप को रूपापुर में पाया और संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की गई। इसी दौरान उससे उसके अपहरण के बारे में एक आवेदन लिखने को कहा गया, जिसमें उसने फिर से ‘डेथ’ शब्द का उल्लेख किया। जादौन के अनुसार, ‘डेथ’ शब्द की स्पेलिंग फिरौती के पत्र में गलत थी और संदीप ने आवेदन में भी वही गलती की।
एसपी ने कहा कि बाद में उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने की बात कबूल की और पुलिस को बताया कि उसे टीवी पर सीआईडी धारावाहिक देख कर अपने भाई से पैसे ऐंठने का आइडिया आया। पुलिस ने कहा कि संदीप पाली इलाके में मिर्जापुर गन्ना खरीद केंद्र में काम करता है।
A man conspired to kidnap himself in hardoi up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Jul 08, 2026 | 09:55 PMरणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
Jul 08, 2026 | 09:49 PMशिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
Jul 08, 2026 | 09:36 PMHarela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
Jul 08, 2026 | 09:34 PMदादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Jul 08, 2026 | 09:26 PMवैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला,सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:24 PMभारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1
Jul 08, 2026 | 09:21 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














