-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- 500kg Explosives Seized In Bahraich 70 Arrested Ahead Of Yogi Arrival
CM योगी के आने से पहले बड़ी साजिश! 500 किलो विस्फोटक लेकर बहराइच पहुंचे 200 लोग, 70 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
- Written By: अभिषेक सिंह
विधायक का कहना है कि मंगलवार को चित्तौरा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है और उससे 36 घंटे पहले सैकड़ों किलो विस्फोटक बरामद होना साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

बहराइच में मिला 500 किलो विस्फोटक (सोर्स- सोशल मीडिया)
बहराइच: बहराइच के चित्तौरा में 10 जून को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रविवार को हरदी क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास पेट्रोलियम कंपनी द्वारा सर्वे किए जाने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने महसी विधायक को बताया कि सर्वे के बहाने गांव के किनारे अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बिछाया जा रहा है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन घंटों तक कोई नहीं पहुंचा।
शासन स्तर के अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। विधायक ने मौके से एक कंटेनर में करीब 500 किलो विस्फोटक बरामद होने की बात बताई। तेल कंपनी के सर्वे के नाम पर तीन दिन पहले तीन वाहनों से करीब 200 लोग हरदी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि भेड़िया की तलाश में आए हैं।
इसके बाद साधुवापुर, लखनापुर, बलासराय, औराही व सिकंदरपुर समेत 20 किलोमीटर के दायरे में बोरिंग कराई गई और उसमें विस्फोटक डाल दिए गए। रविवार को जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वे बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह भी समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
UP Fire Service में बड़ा संकट: 90% तक पद खाली; 4 साल से प्रमोशन पर ब्रेक, क्या आपदा से निपटने की तैयारी अधूरी
आरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
अमोनियम नाइट्रेट से लदी गाड़ी मिली
मौके पर सैकड़ों किलो अमोनियम नाइट्रेट से लदा वाहन भी मिला। विधायक का आरोप है कि इतने बड़े पैमाने पर पकड़े गए विस्फोटक की जानकारी होने के बावजूद एसएचओ संजय सिंह ग्रामीणों से जबरन वाहन छुड़वा रहे थे। जिला स्तरीय अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद घंटों तक कोई नहीं पहुंचा।
शासन स्तर पर इसकी जानकारी देने के बाद एएसपी ग्रामीण, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य मौके पर पहुंचे। विधायक का कहना है कि मंगलवार को चित्तौरा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है और उससे 36 घंटे पहले सैकड़ों किलो विस्फोटक बरामद होना साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
इस मामले में पहले भी एसएसबी 42वीं बटालियन के कमांडेंट गंगा प्रसाद ने सुरक्षा एजेंसियों को आगाह किया था। जानकारी दी गई थी कि बहराइच के रास्ते नेपाल सीमा से 37 लोग घुसपैठ कर सकते हैं। इनमें बांग्लादेशी और रोहिंग्या शामिल होंगे। इसके बाद भी जिम्मेदार लोग लापरवाह बने रहे।
क्या बोले बहराइच के अधिकारी?
बहराइच ग्रामीण एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि मामले में 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। बरामद अमोनियम नाइट्रेट द्वितीय श्रेणी का विस्फोटक है। गिरफ्तार आरोपियों में से अधिकांश की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी के रूप में हुई है। उनके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
बहराइच के अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि एक तेल कंपनी द्वारा यहां सर्वे का काम किए जाने की जानकारी मिली है, लेकिन सर्वे से पहले कंपनी के लोगों द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी गई। मामले की जांच की जा रही है।
500kg explosives seized in bahraich 70 arrested ahead of yogi arrival
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMSOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
Jul 29, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














