Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अयोध्या राम मंदिर परिसर में इस दिन होगी 14 देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा, 101 पुरोहित करेंगे अनुष्ठान

अयोध्या राम मंदिर परिसर में 5 जून को 14 अलग-अलग मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए 101 तीर्थ पुरोहित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 14, 2025 | 09:17 PM

अयोध्या राम मंदिर परिसर में 14 मंदिरों की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में फिर से महाउत्सव होने जा रहा है। यहां राम मंदिर परिसर में 14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। 5 जून को यहां प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे रीति रिवाज के साथ मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

अयोध्या के राम मंदिर परिसर स्थित 14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा आने वाले पांच जून को गंगा दशहरा उत्सव के अवसर पर जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर तीन जून से पांच जून तक तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा।

शिवलिंग स्थापना के साथ शुरू होगा आयोजन

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान 30 मई को शुरू हो जाएंगे। इसकी शुरुआत परिसर स्थित मंदिर में शिव लिंग की स्थापना से होगी। काशी और अयोध्या के कुल 101 वैदिक विद्वान अनुष्ठानों की देखरेख करेंगे जिसमें ‘यज्ञशाला’ की पूजा, वाल्मीकि रामायण का पाठ, मंत्रोच्चार, चारों वेदों का पाठ और अन्य पारंपरिक समारोह शामिल होंगे।

मुख्य परिसर में इन 6 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा

देवताओं के लिए दो-दो फीट ऊंचे संगमरमर के सिंहासन विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मूर्तियों को इन सिंहासनों पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है उनमें मुख्य परिसर स्थित छह मंदिर शामिल हैं। ये मंदिर भगवान शिव, सूर्य देव, गणपति, हनुमान, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा को समर्पित हैं।

सप्त मंडपम क्षेत्र में सात मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा

सप्त मंडपम क्षेत्र में स्थित सात मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जिनमें ऋषि वशिष्ठ, वाल्मीकि, अगस्त्य, विश्वामित्र, अहिल्या, शबरी और निषादराज जैसे देवता और पूजनीय आकृतियां प्रतिष्ठित होंगी। शेषावतार मंदिर में लक्ष्मणजी की मूर्ति की भी प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है और इससे राम मंदिर परिसर का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ेगा। राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।

अयोध्या मंदिर परिसर में साफ-सफाई और सजावट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। इस अवसर पर भीड़ अधिक होगी जिसके तहत सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने का भी सख्त निर्देश दिया गया है।

14 temples prana pratishtha in ayodhya ram mandir premises

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 09:17 PM

Topics:  

  • Ayodhya News
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram mandir in ayodhya
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी में ब्राह्मण-कुर्मी नाराजगी की पहेली: क्या पंकज चौधरी का दांव बीजेपी की नैया पार लगा पाएगा?

2

तुम चाहते थे न कि मैं मर जाऊं…कहकर छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान, यूपी की घटना से हर कोई हैरान

3

आकाश ने मुझे इतना मजबूर कर दिया कि…युवती ने Video बनाकर कर लिया सुसाइड

4

कोडीन कफ सिरप कांड में योगी का बड़ा एक्शन, ड्रग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, कारण कर देगा आपको हैरान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.