सिर्फ 7 रुपये की हेराफेरी सुपरमार्केट को पड़ी भारी, ग्राहक की शिकायत पर कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

Consumer rights: केरल के एक सुपरमार्केट को MRP से 7 रुपये अधिक वसूलने पर 20 हजार का जुर्माना भरना पड़ा। मामला केरल के मलप्पुरम का है जहां बच्चे के तकिए की कीमत 162 की जगह 169 वसूलने पर जुर्माना लगा।
Kerala
केरल सुपरमार्केट मूल्य से अधिक रुपये वसूलने का मामलासोर्स-सोशल मीडिा
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सुपरमार्केट को 7 रुपये ज्यादा वसूलने पर लगा 20 हजार का जुर्माना

  • मामला केरल के मलप्पुरम के एक सुपरमार्केट से जुड़ा हुआ है

  • केरल के सुपरमार्केट में बच्चे के तकिए के मूल्य से अधिक रुपये लेने का मामला

Customer Complaint Against Supermarket: जब भी हम किसी दुकान या सुपरमार्केट में सामान खरीदने जाते है तो बतौर ग्राहक अक्सर हमसभी पैकेजिंग पर छपी कीमत पर ध्यान नहीं देते और दुकानदार द्वारा मांगी गई रकम का भुगतान कर देते हैं। लेकिन, क्या सामान पर छपी हुई कीमत से एक रुपया भी ज्यादा वसूलना किसी दुकानदार के लिए कानूनी मुसीबत का कारण बन सकता है? जी हां केरल से एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक सुपरमार्केट ने बच्चे के नेक पिलो के लिए ग्राहक से ₹169 वसूले, जबकि पैकेजिंग पर इसकी MRP 162 रुपये लिखी हुई थी।

MRP से सिर्फ ₹7 ज्यादा वसूलने का यह मामला कंज्यूमर कमीशन तक पहुंच गया और दुकानदार को उसकी यह गलती उसे काफी महंगी पड़ी। सुनवाई के बाद, कंज्यूमर कमीशन ने ग्राहक को कुल ₹20,007 का भुगतान करने का आदेश दिया।

आखिर कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

यह मामला जून 2025 का है। केरल के मलप्पुरम के एक व्यक्ति ने सुपरमार्केट से सात अन्य सामान के साथ अपने बच्चे के इस्तेमाल के लिए एक नेक पिलो खरीदा था। इस नेक पिलो के पैकेट पर 162 रुपये MRP लिखी हुई थी, लेकिन जब ग्राहक को बिल मिला तो उसमें इस सामान की कीमत 169 रुपये दर्ज थी।

यानी सुपरमार्केट ने ग्राहक से निर्धारित कीमत से 7 रुपये अधिक वसूल लिए। शुरुआत में यह रकम भले ही छोटी थी, लेकिन ग्राहक ने पैकेट को ध्यान से देखा तो उसे एक और गड़बड़ी नजर आई। पैकेट पर मूल कीमत के ऊपर एक दूसरा प्राइस टैग चिपकाया गया था।

ग्राहक ने इस मामले में सुपरमार्केट के कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।

Kerala
Chhath में बढ़ी अगरौटा की मांग, इसी सांचे से तैयार होता है खास ठेकुआ प्रसाद, रोजाना हो रही बंपर कमाई

सुपरमार्केट ने अपनी गलती पर क्या कहा?

शिकायत के बाद सुपरमार्केट ने अपनी सफाई में कहा कि यह जानबूझकर की गई धोखाधड़ी नहीं थी, बल्कि कर्मचारियों से प्राइस टैग लगाने में गलती हुई थी।

रिटेलर के मुताबिक, इसी कंपनी के एक दूसरे प्रोडक्ट की MRP 179 रुपये थी, जिसे 169 रुपये में बेचा जा रहा था। गलती से उसी प्रोडक्ट का प्राइस टैग नेक पिलो पर लगा दिया गया। सुपरमार्केट ने यह भी कहा कि वह ग्राहक को अतिरिक्त वसूले गए पैसे लौटाने के साथ गिफ्ट वाउचर देने के लिए तैयार था। हालांकि, कंपनी ने भी स्पष्ट किया कि नेक पिलो की वास्तविक MRP 162 रुपये ही थी।

Kerala
आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

आयोग ने क्यों लगाया 20 हजार रुपये का जुर्माना?

केरल के मलप्पुरम डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन ने 29 अक्टूबर को मामले में आदेश सुनाया। आयोग ने दोनों पक्षों के बयानों और पेश की गई तस्वीरों पर विचार किया। जांच में सामने आया कि उत्पाद के पैकेट पर दो अलग-अलग कीमतों के टैग लगे थे और सुपरमार्केट ने 169 रुपये वसूलने की बात भी स्वीकार की थी।

आयोग ने इस पूरे मामले को अनुचित व्यापार व्यवहार माना। साथ ही निर्माता कंपनी को इस मामले में जिम्मेदार नहीं ठहराया और सुपरमार्केट को ग्राहक को राहत देने का आदेश दिया।

आयोग के आदेश के मुताबिक, सुपरमार्केट को ग्राहक को 7 रुपये अतिरिक्त वसूली वापस करनी होगी। इसके अलावा 10,000 रुपये मुआवजे और 10,000 रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में देने होंगे।

इस तरह ग्राहक को कुल 20,007 रुपये मिलेंगे। महज 7 रुपये की अधिक वसूली के खिलाफ ग्राहक की शिकायत ने सुपरमार्केट को बड़ा सबक दे दिया।