Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Smart Meter: यूपी में अब ऐप पर नहीं मोबाइल नंबर पर आएगा बिजली बिल, परेशानी से बचने के लिए करें अपडेट

UPPCL Smart Meter: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। अब स्मार्ट मीटर का बिजली बिल ऐप की जगह मोबाइल नंबर पर एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए आएगा, तुरंत नंबर अपडेट करें।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: May 08, 2026 | 01:35 PM

स्मार्ट मीटर बिल (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UPPCL Smart Meter Electricity Bill Update: यूपी में स्मार्ट मीटर इस्तेमाल करने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक जिन स्मार्ट मीटरों में प्रीपेड सिस्टम लागू था उन्हें रातोंरात पोस्टपेड में बदला जा रहा है। यानी अब उपभोक्ताओं को पहले की तरह मीटर रिचार्ज नहीं कराना होगा। इसके बजाय उन्हें हर महीने सीधे तौर पर बिजली का बिल भेजा जाएगा।
इस बड़े बदलाव के साथ विभाग की ओर से एक और बहुत ही जरूरी बात सामने आई है। अब आपका बिजली बिल ऐप पर नहीं मिलेगा बल्कि सीधे मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यह नया बिल आपके नंबर पर एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए भेजा जाएगा। ऐसे में अगर पुराना या गलत मोबाइल नंबर जुड़ा है तो बिल मिलने में काफी दिक्कत होगी।

स्मार्ट मीटर के बिल के लिए नंबर अपडेट करना है जरूरी

यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है। पहले उपभोक्ता ऐप पर जाकर बिजली खपत बैलेंस और रिचार्ज की सारी जानकारी देखते थे। लेकिन नया सिस्टम लागू होने के बाद अब बिलिंग की जानकारी मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।
अगर आपका नंबर अपडेट नहीं है तो बिजली बिल समय पर नहीं मिलेगा जिससे परेशानी होगी। लेट फीस, बकाया और बिजली कटने जैसी गंभीर परेशानी से बचने के लिए नंबर बदलना जरूरी है। यूपीपीसीएल ने मोबाइल नंबर बदलने की बहुत आसान ऑनलाइन सुविधा उपभोक्ताओं को दी है।

ऐप और वेबसाइट से नम्बर अपडेट करने की प्रक्रिया

उपभोक्ता इसके लिए यूपीपीसीएल पोर्टल की वेबसाइट या उनके ऐप दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वेबसाइट के जरिए नंबर बदलने के लिए सबसे पहले आपको यूपीपीसीएल पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर मोबाइल नंबर ऑप्शन चुनें और अपना सही नया नंबर दर्ज करें। नंबर दर्ज करने के बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में टीओडी योजना से 70 लाख उपभोक्ताओं को फायदा: महावितरण ने बांटी ₹2,235 करोड़ की बिजली छूट

महाराष्ट्र में MSRTC का NCMC स्मार्ट कार्ड लॉन्च, जानिए कार्ड बनवाने की प्रोसेस, फीस और इसके फायदे

LPG Shortage Claim: क्या भारत में लागू हुआ ‘एक घर एक गैस कनेक्शन’ नियम? जानिए सच्चाई

Mothers Day 2026 पर मां को बनाएं आत्मनिर्भर! चुनें ये इन्वेस्टमेंट प्लान, जो बुढ़ापे में बनेंगे उनका सहारा

वेरिफिकेशन पूरा करते ही पोर्टल पर आपका नया मोबाइल नंबर बहुत आसानी से अपडेट हो जाएगा। अगर आप ऐप इस्तेमाल करते हैं तो मैनेज माय अकाउंट सेक्शन में जाकर नया नंबर जोड़ सकते हैं। अगर किसी वजह से एसएमएस पर बिल नहीं मिलता है तो आप व्हाट्सएप पर भी बिल देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने डिस्कॉम के व्हाट्सएप नंबर पर Hi लिखकर एक मैसेज भेजना होगा। इसके बाद अपनी भाषा चुनकर व्यू बिल अमाउंट ऑप्शन पर क्लिक करें और कस्टमर आईडी दर्ज करें।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में MSRTC का NCMC स्मार्ट कार्ड लॉन्च, जानिए कार्ड बनवाने की प्रोसेस, फीस और इसके फायदे

बिल के लिए व्हाट्सएप नंबर और हेल्पलाइन

पूर्वांचल विद्युत का व्हाट्सएप नंबर 8010968292 है और मध्यांचल का 7669003409 नंबर है। पश्चिमांचल विद्युत के लिए 7859804803 और दक्षिणांचल के लिए 8010957826 नंबर जारी किया गया है। केस्को उपभोक्ता 8287835233 पर मैसेज भेज सकते हैं और इतना करते ही बिल मिल जाएगा। अगर आपको अपना बिल नहीं मिलता है तो उपभोक्ता सीधे 1912 हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 15 मई से 30 जून 2026 तक बिजली विभाग के कार्यालयों में शिकायत कैंप लगाए जाएंगे। आप इन सभी कैंप में जाकर भी विभाग के सामने अपनी किसी भी तरह की परेशानी रख सकते हैं।

Smart meter uppcl electricity bill mobile number

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 01:35 PM

Topics:  

  • Electricity Meters
  • Utility News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.