मोमो बेचने वालों को भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड! सरकार की इस योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को ₹30,000 तक का क्रेडिट

PM Svanidhi Credit Card : केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड सुविधा शुरू की है। इसके जरिए रेहड़ी-पटरी वालों को ₹30,000 तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगा।
Street vendors can now access up to ₹30,000 credit through the PM Svanidhi Credit Card scheme.
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड (फोटो - गूगल इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Street Vendors Scheme : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे कारोबारियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के आसान क्रेडिट सुविधा मिलेगी।

यह कार्ड सामान्य क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगा और इसके माध्यम से पात्र लाभार्थी अपनी रोजमर्रा की व्यावसायिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य छोटे कारोबारियों को साहूकारों और ऊंची ब्याज दरों वाले कर्ज से बचाकर औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना है।

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड से ₹30,000 तक का क्रेडिट

इस योजना के तहत शुरुआत में 10 हजार रुपये की क्रेडिट लिमिट दी जाएगी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 हजार रुपये तक किया जा सकता है। यह RuPay आधारित क्रेडिट कार्ड होगा और UPI से भी लिंक रहेगा।

कार्डधारक 20 से 50 दिनों तक ब्याज-मुक्त क्रेडिट का लाभ ले सकते हैं। समय पर भुगतान करने पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लगेगा। जरूरत पड़ने पर 2500 रुपये या उससे अधिक के खर्च को EMI में भी बदला जा सकता है। यह कार्ड 5 साल तक वैध रहेगा और इसके लिए कोई वार्षिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कार्डधारक 20 से 50 दिनों तक ब्याज-मुक्त क्रेडिट का लाभ

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए वही लोग पात्र होंगे जिन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के तहत लिए गए ऋण का समय पर भुगतान किया हो। आवेदक की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह किसी बैंक या वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।

आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वेंडिंग सर्टिफिकेट, बैंक खाते की जानकारी और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इच्छुक उम्मीदवार पीएम स्वनिधि के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से लाखों छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनका कारोबार डिजिटल एवं संगठित वित्तीय प्रणाली से जुड़ सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com