PM इंटर्नशिप योजना (सोर्स - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

PM Internship Scheme Update: ₹9,000 स्टाइपेंड के साथ युवाओं के लिए बढ़े मौके

PM Internship Scheme : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में बदलाव के बाद अब युवाओं को ₹9,000 स्टाइपेंड और ज्यादा मौके मिलेंगे, जिससे उनका करियर मजबूत होगा।

हितेश तिवारी

Youth Employment Scheme : भारत सरकार ने युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में बड़े बदलाव किए हैं। इस योजना को अब पहले से ज्यादा आकर्षक और उपयोगी बनाया गया है, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ काम का व्यावहारिक अनुभव भी हासिल कर सकें।

सरकार का मानना है कि आज के समय में केवल किताबों का ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव भी उतना ही जरूरी है। इसी सोच के साथ इस योजना को अपडेट किया गया है।

युवाओं के लिए सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना

नए बदलाव के तहत अब इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को हर महीने ₹9,000 तक का स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें 90 प्रतिशत हिस्सा सरकार देगी, जिससे छात्रों को आर्थिक मदद भी मिलेगी। इसके अलावा, ₹6,000 की अतिरिक्त सहायता भी दो किस्तों में दी जाएगी, जिससे इंटर्नशिप के दौरान होने वाले खर्च को पूरा करने में आसानी होगी।

योजना की उम्र सीमा को बढ़ाकर 18 से 25 साल कर दिया गया है, जिससे अब ज्यादा युवा इसमें आवेदन कर सकेंगे। पहले यह सीमा 21 से 24 साल थी। साथ ही, अब ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने कॉलेज से NOC देना जरूरी होगा।

भविष्य में बेहतर नौकरी हासिल करने का मिलेगा अवसर

इस योजना के तहत युवाओं को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), नवीकरणीय ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक और तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा। यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत लाई गई है, जिसमें practical learning और industry exposure पर खास जोर दिया गया है।

सरकार को उम्मीद है कि इस बदलाव से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा और उनकी रोजगार क्षमता भी बढ़ेगी। इससे युवा पढ़ाई के साथ-साथ अपने करियर को मजबूत बना पाएंगे और भविष्य में बेहतर नौकरी हासिल कर सकेंगे।

गांधीनगर में दिल्ली जैसा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत