Japan Future House: हवा में मकान ऐसा सोच सकते हैं ? सूनने में थोड़ा अजीब लग रहा है ना। लेकिन ये हकीकत है। ये दावा जापान कर रहा कि वो अब जमीन से ऊपर हवा में घर बना चूका है। जापान में भूकंप आना बेहद सामान्य है। ऐसे में जापान ने दावा किया है कि वो भूकंपरोधी घर बना पाने में सक्षम हो गया है। जानकारी के अनुसार जब भी भूकंप आएगा ये घर थोड़ा सा ऊपर हवा में उठ जाएगा।
इस विषय में मशहूर मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने X हैंडल से इस घर की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा है कि जापान ने दशकों से भूकंप को एक आपदा से इंजीनियरिंग चुनौती में बदलने का प्रयास किया है। अब वे एक विशेष तकनीक विकसित कर रहे हैं जो भूकंप की स्थिति में घरों को जमीन से इतना ऊपर उठाने में सक्षम बनाती है जिससे घर सुरक्षित रह सकें।
जापान की एक कंपनी है एयर दानशीन सिस्टम्स इंक, जो भूकंप से घरों को बचाने के लिए एयर लिफ्टिंग सिस्टम विकसित करने के लिए जानी जाती है। इस तकनीक में भूकंप के झटके महसूस होने पर घर को हवा के सहारे जमीन से थोड़ा ऊपर उठाने की व्यवस्था होती है।
सामान्य दिनों में घर एक बिना हवा वाली एयरबैग संरचना पर टिका होता है। जैसे ही सिस्टम में लगे अल्ट्रा-सेंसिटिव सीस्मिक सिस्टम भूकंप के शुरुआती झटकों को महसूस करते हैं, वे तुरंत सक्रिय हो जाते हैं और एयरबैग में लगा कंप्रेसर चालू हो जाता और सेकेंड में ही पूरी हवा को भर देता है।
जापान भूकंप के गर्भ में पलने वाला देश है। यहां के लोग भूकंप की भयावह रूप को झेल चुके हैं। यह देश प्रशांत महासागर के आसपास स्थित सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में आता है। यहां भूकंप के कारण इमारतों, सड़कों, पुलों और रेलवे नेटवर्क को नुकसान पहुंच सकता है। समुद्र के भीतर शक्तिशाली भूकंप आने पर सुनामी का खतरा भी पैदा हो सकता है।