-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Utility News »
- Gold And Silver Price Hike In One Week Know All The Details
शादियों के सीजन से पहले सोना-चांदी महंगा! एक हफ्ते में ₹35,000 चढ़ा भाव, क्या आम आदमी की पहुंच से होगा बाहर?
- Written By: मनोज आर्या
Gold And Silver Rate: सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और इसकी कीमत 35,815 रुपए बढ़कर 3,17,705 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,81,890 रुपए प्रति किलो थी।

सोने-चांदी का भाव, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold And Silver Price this Week: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है, जिससे सोने की कीमत 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 3.17 लाख रुपए रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम एक हफ्ते में 12,717 रुपए बढ़कर 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,41,348 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,29,699 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 1,06,195 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,15,733 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
सोने के साथ चांदी में तेज उछाल
सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और इसकी कीमत 35,815 रुपए बढ़कर 3,17,705 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,81,890 रुपए प्रति किलो थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस हफ्ते सोने और चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली। सोने का दाम 4,600 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर ऑल टाइम हाई 5,017 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के दाम हुए कम! चांदी 6000 से ज्यादा और सोना 1575 गिरा, जानें आज का भाव
Share Market Today: बाजार खुलते ही निवेशकों को झटका, भारी गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी की रेड ओपनिंग
UK India Trade: 15 जुलाई से लागू होगा UK FTA, 99 प्रतिशत उत्पादों पर खत्म होगा टैरिफ
Elon Musk Net Worth: एलन मस्क को खरबपति बनने के तुरंत बाद लगा 53,298 करोड़ का बड़ा झटका
वहीं, चांदी की कीमत 89 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 101 डॉलर प्रति औंस हो गई है, यह पहला मौका है, जब चांदी की कीमत 100 डॉलर प्रति औंस से अधिक हो गई है।
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी की वजह
जानकारों ने कहा कि सोने और चांदी में तेजी का रुझान जारी है। इसकी वजह अमेरिकी टैरिफ के कारण वैश्विक अस्थिरता का बढ़ना है, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा मांग आपूर्ति से ज्यादा होने के कारण चांदी की कीमतों में सोने की अपेक्षा तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
हाल के वर्षों में सोलर पैनल, ईवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चांदी का उपयोग बढ़ने के कारण, सिल्वर की इंडस्ट्रियल मांग में तेज इजाफा देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: एक हफ्ते में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, 16480 महंगा हुआ सोना, चांदी 40000 उछली
दुनिया की सबसे कीमती एसेट है गोल्ड
मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर सोना इस वक्त दुनिया की सबसे मूल्यवान एसेट माना जाता है। अनुमान के मुताबिक, इसका कुल मार्केट कैप करीब 30.48 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। बीते वर्ष सोने से मिले रिटर्न ने निवेशकों के सेंटीमेंट को सकारात्मक किया है। ये ट्रेंड इस साल भी देखने को मिल सकता है।
Gold and silver price hike in one week know all the details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजधानी से 3 साल में 1968 बच्चियां लापता, उमंग सिघार का सरकार पर हमला- बेटी बचाओ सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित
Jun 18, 2026 | 01:42 PMबिना लाइसेंस चलाइए नया Electric Scooter, 80Km रेंज, स्टाइलिश लुक और शानदार कीमत
Jun 18, 2026 | 01:41 PMIND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
Jun 18, 2026 | 01:39 PMभंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव आज, 457 मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत
Jun 18, 2026 | 01:37 PM‘कांग्रेस मुक्त’ भूल जाइए, अब देश में शुरू हुआ ‘विपक्ष मुक्त भारत’ अभियान! क्षेत्रीय दलों में मची महा-बगावत
Jun 18, 2026 | 01:36 PMनागपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर खुलासा, प्रीपेड नहीं पोस्टपेड मीटर लगाए जा रहे; पुराने मीटर बदलना अनिवार्य
Jun 18, 2026 | 01:30 PMएक-दो नहीं 5वीं बार शिवसेना में बगावत! जानें बालासाहेब के दौर से शिंदे तक कब-कब टूटी पार्टी
Jun 18, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














