भारत में किसका भविष्य होगा सुरक्षित, इलेक्ट्रिक या फिर CNG? जेब और जरूरत के हिसाब समझें पूरा गणित

CNG Or Electric: अगर आप नए वाहन को खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरुरी है। ऊर्जा संकट को देखते हुए CNG और इलेक्ट्रिक वाहन फायदेमंद हैं। आपके के हिसाब से कौन सी गाड़ी बेहतर होगी यहां पढ़े।
cng or electric
सीएनजी या इलेक्ट्रिकसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारत में सीएनजी या फिर इलेक्ट्रिक कौन से वाहन है बेहतर

  • सीएनजी या फिर इलेक्ट्रिक कौन सी गाड़ी खरीदनी पडे़गी सस्ती?

  • भविष्य को देखते हुए आम आदमी के लिए कौन सी गाड़ी खरीदना होगा फायदेमंद

Which Is Better CNG Or Electric: अगर आप नई गाड़ी लेने की सोच रहें हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम और भविष्य में ऊर्जा के संकट को ध्यान में रखकर गाड़ी खरीदने से पहले अब CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ी को खरीदना फायदेमंद है। अब सवाल उठता है कि सीएनजी और इलेक्ट्रिक दोनों में से ज्यादा बेहतर कौन सी होगी। दोनों तरह की गाड़ियों का अपना उपयोग है।

जहां CNG गाड़ियां कम शुरुआती कीमत और तेजी से ईंधन भरवाने की सुविधा देती हैं, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन कम परिचालन लागत और शून्य टेलपाइप उत्सर्जन के कारण आकर्षित करती हैं। लेकिन भविष्य की जरूरतों, पर्यावरण और जेब के लिहाज से दोनों में से कौन-सा विकल्प ज्यादा उपयोगी है?

इसका जवाब केवल ईंधन की कीमत से नहीं, बल्कि वाहन की खरीद लागत, रोजाना आपका उपयोग और आपके द्वारा तय निर्धारित दूरी, चार्जिंग सुविधाओं और लंबे समय तक होने वाले खर्च में छिपा है। TERI ने सितंबर 2026 में एक रिपोर्ट जारी किया था। इस रिपोर्ट में भारत में स्वच्छ परिवहन के लिए किसी एक ईंधन पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग जरूरतों के अनुसार विकल्प चुनना ज्यादा बेहतर बताया गया था।

cng or electric
आम जनता को रेलवे का बड़ा तोहफा! इन रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

कौन-सा वाहन चलाना सस्ता है?

हर व्यक्ति का उपयोग अलग-अलग हो सकता है। किसी को प्रतिदिन औसत 50 से 100 किलोमीटर ही चलना हो और उसके पास वाहन को चार्ज करने की सुविधा मौजूद हो तो उसके लिए इलेक्ट्रिक वाहन सीएनजी के मुकाबले ज्यादा बेहतर रहेंगे।

किसी का व्यापार से जुड़ा काम है, उसे प्रतिदिन कई सौ किलोमीटर की दूरी तय करनी रहती है तो उसके लिए सीएनजी कार उपयोगी है। व्यक्ति के उपयोग के आधार पर कार खरीदने से पहले उसके चयन के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना ज्यादा बेहतर रहेगा।

गाड़ी खरीदने से पहले उपयोग के साथ-साथ अपनी जेब और बजट पर ध्यान देना भी जरूरी है। इलेक्ट्रिक गाड़ियां सीएनजी के मुकाबले महंगी मिलती हैं।

cng or electric
EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

पर्यावरण के लिहाज से कौन बेहतर?

इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलते समय धुआं नहीं छोड़ती हैं। इससे शहरों में सड़क पर प्रदूषण घटाने में मदद मिलती है। दूसरी तरफ, CNG वाहन भी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले कुछ प्रदूषक उत्सर्जन कम कर सकते हैं, लेकिन वे पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त नहीं हैं।

भविष्य में किसकी मांग बढ़ सकती है?

इलेक्ट्रिक वाहन: शहर के हिसाब से देखें तो इलेक्ट्रिक वाहन बेहतर हैं। शहरों में सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आगामी भविष्य में इन गाड़ियों की संख्या बढ़ेगी।

CNG वाहन: ग्रामीण इलाकों के लिए सीएनजी वाहन उपयोगी हैं, कारण हर जगह न तो इलेक्ट्रिक स्टेशन मिलेंगे और न ही बेहतर चार्जिंग की सुविधा।

भारत की अधिकतर जनसंख्या गांवों में रहती है। गांव के लिहाज से भविष्य को देखते हुए सीएनजी की उपयोगिता और बढ़ सकती है। बात शहरों की करें तो शहर की जनता इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com