अटल पेंशन योजना से अधिक लाभ लेने के लिए रखना होगा इन 10 बातों का खास ध्यान

Atal Pension Yojana Rules: अटल पेंशन योजना में सही समय पर जुड़कर और खाते को सक्रिय रखकर आप बुढ़ापे में पक्की पेंशन पा सकते हैं। जानिए इस सरकारी योजना से ज्यादा फायदा लेने के तरीके।
Atal Pension Yojana Rules
अटल पेंशन योजनाप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नौ मई 2015 को हुई थी योजना की शुरुआत

  • अठारह से चालीस साल के नागरिक ले सकते लाभ

  • सही पेंशन स्लैब चुनने से मिलेगा अधिकतम गारंटीड लाभ

  • खाते को नियमित रूप से सक्रिय रखना है जरूरी

  • वृद्धावस्था में नियमित आय देती है अटल पेंशन योजना

Atal Pension Yojana Maximum Benefits: अटल पेंशन योजना को APY भी कहते हैं। इस योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को हुई थी और यह 1 जून 2015 से पूरे देश में लागू की गई। यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था में नियमित आय और सामाजिक सुरक्षा देने के लिए मोदी सरकार के द्वारा लायी गयी थी। इसमें 18 से 40 वर्ष के भारतीय नागरिक जुड़कर पेंशन का लाभ ले सकते हैं।

अटल पेंशन योजना से अधिक लाभ के साथ-साथ अधिकतम गारंटीड लाभ लेने के लिए कम उम्र में जुड़ना, सही पेंशन स्लैब चुनना और खाते को नियमित रूप से सक्रिय रखना सबसे ज़रूरी है। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के नियमों के अनुसार, इस योजना का पूरा फायदा उठाने के लिए आपको इन 10 मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपको कोई परेशानी न उठानी पड़े....

योजना से अधिकतम लाभ लेने के 10 नियम

  • जल्द से जल्द निवेश शुरू करें:- अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु तक जुड़ा जा सकता है। आप जितनी कम उम्र में जुड़ेंगे, आपका मासिक योगदान उतना ही कम होगा। उदाहरण के लिए 5,000 रुपए की मासिक पेंशन के लिए 18 वर्ष की आयु में केवल 210 रुपए प्रति माह जमा करने होते हैं, जबकि 40 वर्ष की आयु में यही राशि 1,454 रुपए प्रति माह हो जाती है।

  • अधिकतम पेंशन स्लैब के लिए 5,000 प्रति माह चुनें:- महंगाई को देखते हुए 1,000 या 2,000 की पेंशन भविष्य में कम पड़ सकती है। यदि आपकी आर्थिक स्थिति अनुमति देती है, तो शुरुआत से ही 5,000 प्रति माह का स्लैब चुन सकते हैं, क्योंकि आने वाले दिनों के लिए हजार-दो-हजार की वैल्यू अधिक नहीं होगी।

  • पति और पत्नी दोनों अलग-अलग खाता खोलें:- अटल पेंशन योजना में एक व्यक्ति केवल एक ही खाता खोल सकता है, लेकिन पति और पत्नी दोनों पात्र हैं तो वे अपने-अपने नाम से अलग खाते खोल सकते हैं। इससे 60 वर्ष की आयु के बाद परिवार को कुल ₹10,000 प्रति माह की गारंटीड पेंशन मिल सकती है।

Atal Pension Yojana Rules
ये है बुढ़ापे की चिंता खत्म करने वाली सुपरहिट स्कीम, रोजाना 7 रुपए बचाएं और बुढ़ापे में पाएं 5 हजार की पेंशन
  • आयकर पात्रता नियम की जांच करें:- 1 अक्टूबर 2022 से लागू नियमों के तहत, जो व्यक्ति आयकरदाता है या पहले कभी आयकरदाता रहा है, वह नया अटल पेंशन योजना का खाता नहीं खोल सकता। यदि कोई गृहिणी स्वयं आयकर नहीं भरती है और भले ही उनके पति आयकरदाता हों, तो भी वह अपने नाम से खाता खोलने के लिए पात्र हैं। पति की आय व टैक्स का फॉर्मूला उस पर लागू नहीं होगा।

  • अपनी आय के अनुसार भुगतान का तरीका चुनें:- यदि आपकी आय हर महीने नियमित नहीं आती, तो आप Monthly के बजाय Quarterly या Half-yearly ऑटो-डेबिट का विकल्प चुन सकते हैं। इससे खाता बंद होने का खतरा कम रहता है।

  • साल में एक बार पेंशन स्लैब अपग्रेड करें:- यदि आपने शुरुआत में कम पेंशन वाला विकल्प चुना था और अब आपकी आय बढ़ गई है, तो आप साल में एक बार अंतर राशि का भुगतान करके अपनी पेंशन राशि को बढ़ा सकते हैं। आमतौर पर ये मौका अप्रैल महीने में मिलता है।

  • बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस रखें:- पेनल्टी और खाते को फ्रीज होने से बचाने के लिए इस बात का खास ध्यान रखना होता है। आपका पैसा बचत खाते से ऑटो-डेबिट होता है। खाते में पैसे न होने पर बैंक पेनल्टी वसूलते हैं। लगातार 6 महीने तक भुगतान न होने पर खाता Freeze और 12 महीने पर Deactivate होता है। साथ ही साथ 24 महीने पर बैंक इसे बंद कर देते हैं। फिर आप कुछ नहीं कर पाएंगे।

  • जीवनसाथी और नॉमिनी की जानकारी अपडेट रखें:- अभिदाता की मृत्यु के बाद Spouse को आजीवन वही पेंशन मिलती है, और दोनों की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पूरा जमा पैसा वापस मिल जाता है। यह धनराशि 5,000 के स्लैब में 8.5 लाख रुपए तक होती है। इसलिए फॉर्म भरते समय सही विवरण देना अनिवार्य होता है।

Atal Pension Yojana Rules
New Rules December 2026: LPG सिलेंडर से आधार कार्ड तक, एक दिसंबर से बदल जाएंगे ये 7 नियम; आपकी जेब पर सीधा असर
  • बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस रखें:- पेनल्टी और खाते को फ्रीज होने से बचाने के लिए इस बात का खास ध्यान रखना होता है। आपका पैसा बचत खाते से ऑटो-डेबिट होता है। खाते में पैसे न होने पर बैंक पेनल्टी वसूलते हैं। लगातार 6 महीने तक भुगतान न होने पर खाता Freeze और 12 महीने पर Deactivate होता है। साथ ही साथ 24 महीने पर बैंक इसे बंद कर देते हैं। फिर आप कुछ नहीं कर पाएंगे।

  • जीवनसाथी और नॉमिनी की जानकारी अपडेट रखें:- अभिदाता की मृत्यु के बाद Spouse को आजीवन वही पेंशन मिलती है, और दोनों की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पूरा जमा पैसा वापस मिल जाता है। यह धनराशि 5,000 के स्लैब में 8.5 लाख रुपए तक होती है। इसलिए फॉर्म भरते समय सही विवरण देना अनिवार्य होता है।

  • 60 वर्ष से पहले खाता बंद करने से बचें:- समय से पहले स्वेच्छा से खाता बंद करने पर आपको सरकारी गारंटीड पेंशन का लाभ नहीं मिलता। ऐसे में Maintenance Charges काटने के बाद केवल आपका जमा मूलधन और उस पर अर्जित वास्तविक ब्याज ही वापस किया जाता है।

  • टैक्स छूट का लाभ उठाएं:- अटल पेंशन स्कीम में किया गया योगदान राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के समान आयकर अधिनियम के अनुसार छूट मिलती है। अगर आप कोई अच्छी नौकरी पाने और टैक्स पेयर होने के पहले से खाता खोल रखा है तो वह खाता चलता रहेगा और आपको योजना का लाभ मिलता रहेगा।