-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Which Places Are Best For Scuba Diving In India Plan To Visit Once In Your Life
स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, जीवन में एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत में एडवेंचर एक्टिविटी का चलन आजकल बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से पैराग्लाइडिंग से लेकर स्कूबा डाइविंग तक को बढ़ावा मिल रहा है। इन खास एक्टिविटी के लिए आपको विदेश की यात्रा करने की भी जरूरत नहीं है।

स्कूबा डाइविंग (सौ.सोशल मीडिया)
Scuba Diving Places: भारत में एडवेंचर एक्टिविटी का चलन आजकल बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से पैराग्लाइडिंग से लेकर स्कूबा डाइविंग तक को बढ़ावा मिल रहा है। इन खास एक्टिविटी के लिए आपको विदेश की यात्रा करने की भी जरूरत नहीं है। भारत में कुछ ऐसी शानदार जगहें मौजूद हैं यहां स्कूबा डाइविंग का मजा लिया जा सकता है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो स्कूबा डाइविंग बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ऐसे में ऑफिस लाइफ से ब्रेक लेकर आप खुद के लिए समय निकाल सकते हैं और दोस्तों के साथ भारत की खूबसूरत जगहों पर पानी के अंदर तैरने का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत में स्कूबा डाइविंग का सही समय शरद ऋतु से लेकर सर्दियों तक माना जाता है। हालांकि कुछ जगहों पर दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच का महीना अच्छा माना जाता है। वहीं, अंडमान में स्कूबा डाइविंग किसी भी मौसम में की जा सकती है।
अंडमान निकोबार
अंडमान निकोबार द्वीप भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस है। यहां पर घूमने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। यहां की सेलुलर जेल जहां पर आजादी के पहले क्रांतिकारियों को रखा जाता था। इसके अलावा यहां पर राधानगर बीच, नील द्वीप सहित कई बीच हैं। इस जगहों पर आप स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हूतियों के खिलाफ एकजुट हुए देश! Saudi Arabia के नए गठबंधन में पाक और बांग्लादेश शामिल
जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को नोटिस जारी कर मांगी SOP
World Junior Squash: भारत की पुरुष टीम का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को हराकर अंतिम-4 में जगह
रीवा बीजेपी में क्या सब ठीक है? अपनी ही पार्टी के विधायक पर फिसली सिद्धार्थ तिवारी की जुबान- देखें VIDEO
नेत्रानी द्वीप
दक्षिण भारत में भी एडवेंचर एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है। इसके लिए नेत्रानी द्वीप बहुत ही अच्छा रहेगा। यह कर्नाटक से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस शानदार द्वीप पर आप स्कूबा डाइविंग के अलावा बोटिंग, फिशिंग और सर्फिंग भी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ इस जगह पर ट्रिप प्लान किया जा सकता है।
रामचंडी द्वीप
कोलकाता के आसपास रहने वाले लोगों को स्कूबा डाइविंग के ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए रामचंडी द्वीप पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यह ओडिशी के पूरी से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस द्वीप पर हर साल सर्फिंग फेस्टिवल मनाया जाता है। दोस्तों के साथ इस जगह पर स्कूबा डाइविंग का लुत्फ लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बच्चों के साथ मनाना चाहते हैं वीकेंड, इन जगहों पर बनाएं पिकनिक का प्लान
लक्षद्वीप
स्कूबा डाइविंग के लिए लक्षद्वीप बहुत ही बेहतरीन जगह है। इस खूबसूरत जगह पर नीले समुद्र के नीचे कछुए, रंगी मछलियां और समुद्री जीवों को आंखों से देखने का मजा लिया जा सकता है। यहां पर आपको कई तरह की फिश देखने को मिलेंगे। इस जगह पर बजट में स्कूबा डाइविंग का मजा लिया जा सकता है।
Which places are best for scuba diving in india plan to visit once in your life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हूतियों के खिलाफ एकजुट हुए देश! Saudi Arabia के नए गठबंधन में पाक और बांग्लादेश शामिल
Jul 30, 2026 | 01:41 PMजंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को नोटिस जारी कर मांगी SOP
Jul 30, 2026 | 01:41 PMWorld Junior Squash: भारत की पुरुष टीम का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को हराकर अंतिम-4 में जगह
Jul 30, 2026 | 01:36 PMरीवा बीजेपी में क्या सब ठीक है? अपनी ही पार्टी के विधायक पर फिसली सिद्धार्थ तिवारी की जुबान- देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:32 PMविपक्ष मुद्दाविहीन है, सिर्फ हंगामा चाहता है.. राज्यसभा में जेपी नड्डा का बड़ा हमला, संसद में फिर गरमाई सियासत
Jul 30, 2026 | 01:31 PMजापान में भूकंप से तबाही का मंजर, अब तक 30 की मौत… मलबे में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू जारी
Jul 30, 2026 | 01:21 PMमुरैना: बाइक टकराने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, मैरिज गार्डन में युवक को बंधक बनाकर की मारपीट
Jul 30, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM










