-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Plan Picnic At These Places In Delhi On Childrens Day With Family
दिल्ली में बच्चों के साथ मनाना चाहते हैं वीकेंड, इन जगहों पर बनाएं पिकनिक का प्लान
- Written By: प्रीति शर्मा
दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। खासकर इस मौसम में घूमने का मजा भी दोगुना हो जाता है। हल्की धूप और दिल्ली की खूबसूरत जगहें बच्चों का मन खुश कर सकती है।

बच्चों के साथ पिकनिक (सौ. सोशल मीडिया)
दिल्ली: हर साल 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन बच्चों की छुट्टी होती है। अगर आपने बच्चों के साथ लंबे समय से वक्त नहीं बिताया है तो इस बाल दिवस के मौके पर आप उन्हें किसी बेहतरीन जगह पर पिकनिक के लिए ले जा सकते हैं। दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। खासकर इस मौसम में घूमने का मजा भी दोगुना हो जाता है। हल्की धूप और दिल्ली की खूबसूरत जगहें बच्चों का मन खुश कर सकती है। आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर बच्चों के साथ मौज मस्ती के लिए पिकनिक का प्लान आसानी से बनाया जा सकता है।
सुंदर नर्सरी पार्क
सुंदर नर्सरी पार्क हुमायूं के मकबरे के सामने निजामुद्दीन के पास स्थित है। यह दिल्ली की खूबसूरत जगहों की लिस्ट में शामिल है। चारों तरफ हरियाली और शांत वातावरण पिकनिक के लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। अगर आपको हरियाली और पेड़-पौधों से लगाव है तो इस जगह पर बच्चों के साथ जरूर जाएं। यहां पर अक्सर लोग फोटोग्राफी करने के लिए आते हैं।
बैंबू थीम पार्क
दिल्ली के सराय काले खां इलाके में स्थित यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर बसा यह पार्क बहुत ही फेमस है। इस पार्क की खासियत है यहां पर हर चीज बाँस से बनाई गई है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर इस शांत जगह पर बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए जा सकते हैं। इस जगह आप बच्चों के साथ कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं जैसे राइटिंग, पढ़ना, खेलना आदि।
सम्बंधित ख़बरें
E20 विवाद के बीच भारत में Pure Petrol की बिक्री दोगुनी हुई, जानें 100 ऑक्टेन की कीमत
प्रश्नकाल शुरू होते ही लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, स्पीकर ओम बिरला की अपील बेअसर
कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस की एडवाइजरी
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
इंडिया गेट
दुनियाभर में फेमस इंडिया गेट पर आप बच्चों को लेकर पिकनिक मना सकते हैं। इसके आस पास हरियाली और पेड़ पौधे हैं जो इस जगह को और खूबसूरत बनाते हैं। इस शानदार और बेहतरीन जगह का इतिहास भी आप बच्चों को बता सकते हैं। शाम के समय इस जगह पर पिकनिक का मजा लेने जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: तुलसी विवाह के दिन इस मंदिर के दर्शन करने से पूरी होती है हर मनोकामना, दर्शन करने का बनाएं प्लान
नेहरू पार्क
दिल्ली का नेहरू पार्क चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में स्थित है। यह करीब 80 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क की खूबसूरती सबसे निराली है। यहां पर हर तरफ आपको हरियाली और पक्षी नजर आएंगे। इस मौसम में घूमने और समय बिताने के लिए यह जगह अच्छी मानी जाती है। पिकनिक के लिए इस जगह बच्चों के साथ एक बार जरूर घूमने आएं। खेलने के लिए भी यहां पर काफी जगह है।
चिड़िया घर
दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने के लिए चिड़ियाघर भी बहुत ही अच्छी जगह है। यह करीब 176 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर मनोरंजन के लिए कई सारी चीजें मिल जाएंगी। बच्चों को अलग-अलग तरह के जानवरों से परिचय करवाएं और उनकी जानकारी को बढ़ाएं। यह जगह पिकनिक मनाने के लिए सही रहेगी।
Plan picnic at these places in delhi on childrens day with family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: सार्वजनिक शौचालय को बदलकर बनाया गया प्रेमाश्रय आश्रम, प्रशासन की जांच में खुली कई पोल
Jul 30, 2026 | 02:37 PMसावन का पहला दिन: सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
Jul 30, 2026 | 02:35 PMMeeting Fatigue क्या है? लगातार मीटिंग्स से क्यों बढ़ रहा है कर्मचारियों में बर्नआउट, जानें वजह, लक्षण और बचाव
Jul 30, 2026 | 02:33 PMSpider Man Movie: टॉम हॉलैंड ने एक बार फिर जीता दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन हो रहे वायरल
Jul 30, 2026 | 02:21 PME20 विवाद के बीच भारत में Pure Petrol की बिक्री दोगुनी हुई, जानें 100 ऑक्टेन की कीमत
Jul 30, 2026 | 02:20 PMमहाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई: पुणे, कोल्हापुर, सांगली और सातारा में 21 होटलों-बेकरियों के लाइसेंस सस्पेंड
Jul 30, 2026 | 02:13 PMगोंदिया में जंगली सूअरों का आतंक, एक घंटे में 2 गांवों में हमला; 6 किसान घायल
Jul 30, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM












