साईं बाबा मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
Famous Sai Baba Temple: दुनिया भर में लोग अलग-अलग देवी-देवताओं को मानते हैं। कोई भगवान कृष्ण की पूजा करता है तो कोई देवी काली को पूजता है। उसी प्रकार कई लोग साईं बाबा को काफी मानते हैं। पूरे भारत में साईं बाबा के कई सारे मंदिर बने हुए हैं। जहां पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगती है। जहां पर गुरुवार के दिन काफी ज्यादा लोग आते हैं। भारत में साईं बाबा के कुछ प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। माना जाता है कि इन मंदिरों में दर्शन करने से ही भक्तों की मुरादें पूरी हो जाती हैं। आइए, जानते हैं इन मंदिरों के बारे में जहां पर आप भी दर्शन करने जा सकते हैं।
महाराष्ट्र के अहमदनगर में मौजूद शिरडी साईं बाबा का काफी प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर में भक्तों को लाइव दर्शन करने का मौका दिया जाता है। यहां पर प्रतिदिन भजन और आरती का कार्यक्रम किया जाता है। इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्त दुनियाभर से आते हैं। माना जाता है कि साईं बाबा भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
राजधानी दिल्ली में साईं बाबा का बहुत ही प्रसिद्ध और खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर की खासियत उसकी दीवारों पर की गई वास्तुकला है। यह मंदिर सड़के किनारे पर स्थित है। यहां पर रोजाना 7 तरह की आरती की जाती है। इसके अलावा गुरुवार के दिन यहां पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस फेमस मंदिर के दर्शन के लिए आप भी घूमने का प्लान कर सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
उड़ीसा में मौजूद साईं मंदिर भुवनेश्वर में स्थित है। यहां पर आशीर्वाद की मुद्रा में साईं बाबा की बैठी हुई मूर्ति मौजूद है। यहां पर समय-समय पर कई तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं। यह भारत का प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर है। अगर आप ओडिशा घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस जगह पर जा सकते हैं।
चेन्नई के मायलापुर में स्थित साईं बाबा का मंदिर बहुत ही फेमस और प्रसिद्ध है। यहां पर भक्त बाबा को वस्त्र व प्रसाद चढ़ाते हैं। यह मंदिर सुबह 5 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक खुला रहता है। लेकिन दोपहर के समय यहां पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस प्रसिद्ध मंदिर को देखने के लिए एक बार घूमने का प्लान जरूर करें।