Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सर्दियों में घूम आएं दिल्ली के ये प्रसिद्ध मंदिर, परिवार संग यादगार बनेगी यात्रा

दिल्ली का प्रसिद्ध छत्तरपुर मंदिर आद्या कात्यायनी मंदिर है। यह दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इस जगह दूर-दूर से लोग माता का आर्शीवाद लेने के लिए आते हैं। सर्दियों के समय इस मंदिर के दर्शन के लिए आएं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 08, 2024 | 12:54 PM

सर्दियों में घूम आएं दिल्ली के ये प्रसिद्ध मंदिर

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Famous Temples: ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक स्थलों से समृद्ध भारत की राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। यहां पर आपको देश की समृद्ध विरासत और विविधता देखने को मिल जाएगी। यह शहर ऐतिहासिक स्थलों के अलावा मंदिर के लिए भी जाना जाता है। यहां पर प्राचीन काल से लेकर आधुनिक वास्तुकला के मंदिर देखने को मिलेंगे। इन मंदिर की खूबसूरती और भगवान का आर्शीवाद लेने के लिए परिवार संग प्लान बनाया जा सकता है। अगर आप सर्दियों में किसी धार्मिक जगह पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

छत्तरपुर मंदिर

दिल्ली का प्रसिद्ध छत्तरपुर मंदिर आद्या कात्यायनी मंदिर है। यह दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इस जगह दूर-दूर से लोग माता का आर्शीवाद लेने के लिए आते हैं। सर्दियों के समय इस मंदिर के दर्शन करने के लिए परिवार संग प्लान बना सकते हैं। इस मंदिर की सजावट बहुत ही आकर्षक होती है। दक्षिण भारतीय शैली में बना यह मंदिर दुर्गा मां को समर्पित है। इसके अलावा यहां भगवान शिव, विष्णु, लक्ष्मी जी, हनुमान, भगवान गणेश और अन्य देवी-देवता भी हैं।

कालकाजी मंदिर

कालकाजी मंदिर दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर अरावली पर्वत श्रृंखला के सूर्य कूट पर्वत पर स्थित हैं। यहां पर मां कालका माता के नाम से विराजमान हैं। इस मंदिर को सिद्धपीठों में से एक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर करीब 3 हजार साल पुराना है। जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। दिल्ली घूमने के लिए आ रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भारत के 5 चमत्कारी मंदिर, जहां सच्ची श्रद्धा से मांगी हर मुराद होती है पूरी

दिल्ली के इस मंदिर में लगी है पाकिस्तान से आई मूर्ति! जानें पूरा इतिहास

देवी दुर्गा के इन मंदिरों के दर्शन करने पहुंच जाएं दिल्ली, नवरात्रि पर होती है भारी भीड़

कालकाजी मंदिर में 15 साल से सेवा दे रहे सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, चुन्नी न देने पर ले ली जान

झंडेवालान मंदिर

राजधानी दिल्ली का यह प्रसिद्ध मंदिर सिद्धपीठ में से एक है। यह करोग बाग में स्थित है जहां सालों से भक्त देवी मां के दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से भक्तों को सभी मुरादें पूरी होती हैं। इसे करीब 100 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर के दर्शन के लिए घूमने का प्लान किया जा सकता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो एक बार इस मंदिर के दर्शन जरूर करें।

नीली छतरी मंदिर

नीली छतरी मंदिर बहुत ही प्राचीन है जो भगवान शिव को समर्पित है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण युधिष्ठिर ने करवाया था। भगवान शिव के इस मंदिर में विशेष रूप से लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस मंदिर के शिखर पर नीलम रत्न है जो चांद की रोशनी से जगमगा उठता है। इसी वजह से इसे नीली छतरी मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए परिवार संग जरूर आएं।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Visit these famous temples of delhi in winter with family for memorable trip

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2024 | 12:54 PM

Topics:  

  • Delhi Temple
  • Kalkaji temple complex

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.