सिर्फ 5 हजार में करना चाहते हैं बेहतरीन जगहों की सैर, ये डेस्टिनेशन रहेंगी बेस्ट
प्रकृति की खूबसूरती को महसूस करना है, तो भारत की कई बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं। अगर आप बजट की चिंता कर रहे हैं तो हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो सिर्फ 5 हजार रुपए में घूमी जा सकती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत में घूमने की बजट फ्रेंडली जगह (सौ. सोशल मीडिया)
शरीर और दिमाग को रिलैक्स रखने के लिए समय-समय पर ट्रिप कर लेनी चाहिए। इससे आपकी बोरिंग जिंदगी में कुछ नया तो होता है साथ ही तनाव से भी राहत मिलती है। अगर आप घूमने का प्लान तो कर रहे हैं, लेकिन बजट सिर्फ 5 हजार रुपए है। तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको आज कुछ ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जो आपके बजट में रहेगी। भारत की इन खूबसूरत जगहों को आप मानसून के समय कम बजट में आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं।
वाराणसी
मानसून में बजट ट्रिप के लिए आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। यहां की संस्कृति, इतिहास और आस्था का अद्भुत नजारा कोई कैसे मिस कर सकता है। घाट पर सुबह की आरती और घंटियों की आवाज मन को सुकून देती है। यहां का लाजवाब स्ट्रीट फूड आपको हमेशा याद रहेगा।
लोनावाला
अगर आप मुंबई या पुणे के आसपास रहते हैं तो लोनावाला का एक ट्रिप तो जरूर बनता है। इस मौसम में यहां पर मौजूद झरने, पहाड़ और बादलों से घिरी वादियां जन्नत सा नजारा पेश करती हैं। यहां पर आप कम बजट में ट्रेवल कर सकते हैं। लोकल ट्रेन से आना जाना, सस्ते होटल आदि चीजें इस जगह को बजट फ्रेंडली बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान का डर या पर्यटन में गिरावट…18 महीने तक बंद रहेगा Dubai का ये आलीशान होटल, जानें क्या है असली वजह
24 साल का इंतजार खत्म…धनंजय सिंह पर हमले के मामले में अभय सिंह बरी, टकसाल शूटआउट पर कोर्ट का बड़ा फैसला
गर्मियों में भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड के इन हिडन हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान
24 साल का इंतजार खत्म…धनंजय सिंह फायरिंग केस में 15 अप्रैल को आएगा फैसला, इस मामले में अभय सिंह मुख्य आरोपी
कसौनी
अल्मोड़ा से करीब 50 किमी की दूरी पर बसा यह हिल स्टेशन घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। जहां पर आप रुद्रधारी झरना, पिनाथ मंदिर और कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगह ट्रैकिंग के लिए भी जानी जाती है। बजट में ट्रिप करने के लिए आप ट्रेन से जा सकते हैं। यहां रुकने के लिए भी बजट फ्रेंडली होटल मिल जाते हैं।
खज्जियार
हिमाचल प्रदेश में धरती पर स्वर्ग जैसा अहसास करने के लिए खज्जियार घूमने का प्लान किया जा सकता है। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। खूबसूरत वादियों के बीच आप यहां घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं। साथ ही पैराग्लाइडिंग का भी अनुभव कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- जुलाई में करना चाहते हैं एडवेंचर ट्रिप? नेशनल पार्क में लें जंगल सफारी का अनुभव
भारत की इन खूबसूरत और बेहतरीन जगहों को आप पांच हजार रुपए में अच्छे से घूम सकते हैं। दोस्तों के साथ इन जगहों पर ट्रिप एक यादगार लम्हा बन जाएगी। खासकर मानसून के समय इन जगहों की खूबसूरती अपने चरम पर होती है जो इन्हें ट्रैवल के लिए परफेक्ट बनाती है।
