अरुणाचल प्रदेश का पासीघाट जहां रहती हैं बिग बॉस की चुम दरांग, जानें पर्यटकों के लिए क्या है खास
बिग बॉस की कंटेस्टेंट चुम दरांग के मुंह से कई बार आपने पासीघाट का नाम सुना होगा। जिसके बाद दर्शकों को भी इस जगह के बारे में जानने की जिज्ञासा होने लगी। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट की प्राकृतिक खूबसूरती निराली है।
- Written By: प्रीति शर्मा
अरुणाचल प्रदेश का पासीघाट जहां रहती हैं बिग बॉस की चुम दरांग (सौ. इंस्टाग्राम)
Places to Visit in Arunachal Pradesh: भारत में घूमने के लिए नॉर्थ ईस्ट की कई जगह फेमस हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के बारे में हर कोई जानता है। हरी-भरी घाटियां और सुंदर नजारे पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत राज्यों में अरुणाचल प्रदेश भी शामिल है। अरुणाचल प्रदेश का नाम आपने मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस में भी सुना होगा। दरअसल बिग बॉस की कंटेस्टेंट चुम दरांग अरुणाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। जिसकी वजह से यह जगह एक बार भी चर्चा में आई है। यहां पर मौजूद पासीघाट चुम दरांग का होमटाउन है। इस जगह की खूबसूरती की बात की जाए तो शब्द भी कम पड़ जाएंगे।
एक्ट्रेस और बिग बॉस की कंटेस्टेंट चुम दरांग के मुंह से कई बार आपने पासीघाट का नाम सुना होगा। जिसके बाद दर्शकों को भी इस जगह के बारे में जानने की जिज्ञासा होने लगी। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट प्राकृतिक खूबसूरती से सराबोर है। इस जगह को देखने के बाद दोबारा यहां से जाने का मन नहीं करेगा। इसके आसपास भी कई सारी जगह घूमने के लिए मशहूर हैं। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
डेइंग एरिंग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
अरुणाचल प्रदेश में स्थित पासीघाट से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर आपको पौधे, जंगली जानवर, पेड़ और पक्षियों की अलग-अलग प्रजाति पाई जाती हैं। इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से कुछ ही दूरी पर स्कूल, अस्पताल आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Tourism: कुतुब मीनार और इंडिया गेट तो बस शुरुआत है! दिल्ली की इन 4 जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
अरुणाचल से असम तक फैला शराब तस्करी का ‘जाल’, ED की रेड में हुआ खुलासा; सरकार की मुहरें भी हुईं बरामद
PHOTOS: धरती पर उतरा स्वर्ग! कोलंबिया की इस नदी में बहते हैं ‘पांच रंग’, नजारा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
नैनीताल से मुन्नार तक, कम बजट में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट समर डेस्टिनेशंस
पासीघाट में राफ्टिंग का मजा
जिन लोगों को एडवेंचर एक्टिविटी का शौक है वो लोग यहां पर राफ्टिंग का मजा लेने के लिए आ सकते हैं। यहां पर मौजूद सियांग और ब्रह्मपुत्र नदी को राफ्टिंग के लिए दुनिया में सबसे अच्छी नदी माना जाता है। इस जगह की खूबसूरती आपकी आंखों में हमेशा के लिए बस जाएगी।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
केकर मोनिंग
पासीघाट के रोटुंग के पास एक पहाड़ी चट्टान मौजूद है जो काफी ऐतिहासिक जगह है। यहां पर 1911 में आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ कड़ी लड़ाई की थी। इस जगह की प्राकृतिक और ऐतिहासिक खूबसूरती को देखने के लिए घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।
कोस्सिंग
यह जगह सियांग नदी के बाएं किनारे पर स्थित एक गांव है। जिसका ऐतिहासिक महत्व काफी ज्यादा है। बता दें कि यहां पर ही नोएल विलियमसन की हत्या हुई थी। जिसकी वजह से उनके नाम का एक पत्थर शिलालेख अभी भी सियाग के पास है। दोस्तों के साथ यहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
