बीच ही नहीं गोवा की ये जगहें भी है काफी फेमस, दोस्तों के साथ जरुर बनाए घूमने का प्लान
गोवा के बीच घूमने का प्लान बना रहे है तो जान लिजिए गोवा में बीच के अलावा ये जगहें भी घूमने के लिए काफी प्रसिद्ध है जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए। यहां जाकर वक्त बिताना चाहिए जो घूमने के लिए परफेक्ट चॉइस है।
- Written By: प्रिया जैस
दूधसागर जलप्रपात (सौजन्य-एक्स)
नवभारत डेस्क: गोवा के बीच घूमने का प्लान बना रहे है तो जान लिजिए गोवा में बीच के अलावा ये जगहें भी घूमने के लिए काफी प्रसिद्ध है जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए। यहां जाकर वक्त बिताना चाहिए जो घूमने के लिए परफेक्ट चॉइस है।
गोवा की ये जगहें आपका मनमोह लेगी और आपका मन करेगा कि यहां बार-बार आए। यहां आप अपने परिवार, दोस्त या अपने बैटर हाफ के साथ भी घूमने आ सकते है। तो चलिए आपको इन खास जगहों के बारे में बताते है जहां आप अपनी छुट्टियां बिता सकते है।
दूधसागर जलप्रपात
यह एक अद्भुत जलप्रपात है, जो ट्रैकिंग और जीप सफारी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। दूधसागर झरना जिसका का मतलब होता है “दूध का सागर”, और सच मानिये ये बिल्कुल दूध के सागर की तरह ही दिखाई देता है। ये एक लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता समेटे हुए है। यह पणजी शहर से लगभग 60 किमी की दूरी पर है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
ISRO Internship 2026: सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
दूधसागर जलप्रपात (सौजन्य-एक्स)
अंजुना बीच
यह गोवा का एक ऐतिहासिक समुद्र तट है, जो अपने नाइटलाइफ़ और बाजारों के लिए जाना जाता है। गोवा की कोई भी यात्रा अंजुना बीच आए बिना अधूरी है और अगर आपने इसके चमकते समुद्र तटों पर कुछ समय नहीं बिताया है। गोवा में कुछ ऐसे समुद्र तट हैं जहां आपको असली गोवा समुद्र तट का अनुभव लेने के लिए जाना चाहिए। अंजुना बीच उनमें से एक है।
यह भी पढ़ें- कामुकता को दर्शाती इन मंदिरों की नक्काशी अपनी शिल्पकला से कर देगी आपको मंत्रमुग्ध
फोर्ट अगौड़ा
यह गोवा का एक पुराना किला है, जो समुद्र के किनारे स्थित है। यहां से गोवा के समुद्र का शानदार दृश्य दिखाई देता हैं। अगर आप गोवा के इस किले में इतिहास को जीवंत होते देखना चाहते हैं, तो नवंबर से फरवरी के बीच सर्दियों के दौरान यहां आए। इस दौरान यहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
कैलंगुट बीच
गोवा के इस बीच को “समुद्र तटों की रानी” कहा जाता है। यहां की सुंदरता और यहां उपलब्ध पानी के खेल इसे खास बनाते हैं। कैलंगुट बीच अपने वाटर स्पोर्ट्स, बीच शैक और जीवंत नाइटलाइफ़ के लिए जाना जाता है, जो इसे मज़ेदार छुट्टियों के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है।
कलंगुट (सौजन्य-एक्स)
चापोरा किला
यह किला गोवा की एक ऐतिहासिक जगह है। जहां से आसपास के क्षेत्र का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। किले के अंदर, सेंट एंथोनी को समर्पित चर्च गायब हो गया है और अंदर केवल बैरकों और आवासों के कुछ चिह्न बचे हैं जो कभी इस विशाल क्षेत्र को भरते थे।
यह भी पढ़ें- कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में, फैमिली के साथ इन खूबसूरत जगहों का बनाएं प्लान
गोवा के चर्च
बीच के अलावा गोवा जिस चीज के लिए जाना जाता है तो वो है गोवा के चर्च। जैसे कि बॉम जीसस बासिलिका, अपनी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए फेमस हैं। ये गोवा पुर्तगाली भारत और एशिया की राजधानी और 16वीं शताब्दी से एक ईसाई धर्म प्रचार केंद्र था। गोवा में धार्मिक स्मारकों को विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया है।
इन स्थानों पर जाकर आप गोवा की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का आनंद ले सकते हैं।
