मुंबई में घूमने की बेस्ट ऑफबीट जगहें, मानसून में जिसकी खूबसूरती मोह लेगी आपका मन
सपनों का शहर मुंबई जहां सभी अपने सपने पूरे करने जाते है। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी में शांत और नेचर के बीच जाने का मौका जरुर खोजते है। ऐसे में इस मानसून अगर आपको मुंबई में ही नेचर के बीच कही घूमने का मन करें तो मुंबई की इन ऑफबीट जगहों पर जरुर घूमने जाए।
- Written By: प्रिया जैस
अंबोली - अंबोली 2260 फीट की ऊंचाई पर है और बसंत ऋतु में घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप नेचर लवर है तो आपका आने के बाद यहां से जाने का मन ही नहीं करेगा। मुंबई के नजदीक अंबोली महाराष्ट्र की ठंडी जगहों में से एक है। अंबोली आप सावंतवाड़ी निकटतम रेलवे स्टेशन से आ सकते हैं, ये अंबोली से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
जव्हार - जव्हार ये मुंबई के पास मौजूद एक बेहद ही खूबसूरत ऑफबीट हिल स्टेशन है। अगर मुंबई के हिल स्टेशन की बात हो और इसका जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। इसे लोग जौहर हिल स्टेशन के नाम से भी जानते है। ये हिल स्टेशन मनमोहक झरनों, छोटे-बड़े पहाड़ों और नेचर से घिरा हुआ है। ये दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है। ये मुंबई से 134 किमी की दूरी पर स्थित है।
बाजार में लौटी रौनक! टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ उछला, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का ‘Operation All Out’ से एक ही रात में 2.32 करोड़ रुपये का माल हुआ जब्त
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
कास पठार - कास पठार महाराष्ट्र का अनपक्सप्लोरज जगह है जिसे ढूंढना मानो किसी छिपे खजाने को पाने जैसा है। ये कास पठार यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज में भी शामिल है। इस पठार में दूर-दूर तक रंग-बिरंगे अनोखे सुंदर फूलों की 850 प्रजातियां पाई जाती है। कास पठार मुंबई से 278 किमी की दूरी पर स्थित है।
कामशेत - मुंबई के आसपास नेचर की बात हो तो कामशेत कैसे पीछे रह सकता है। कामशेत घूमने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। कामशेत का तापमान बाकि शहरों से काफी कम है। यहां आप कामशेत में स्थित पावना झील, कोंडेश्वर मंदिर और भैरी गुफा जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। साथ ही यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ये मुंबई से 100 किमी की दूरी पर स्थित है।
कोलाड - मुंबई के पास स्थित कोलाड छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट स्पॉट है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, जेट स्की राइड, रिवर क्रॉसिंग और जीप लिंग जैसी मजेदार एक्टिविटी इंजॉय कर सकते है। साथ ही कोलाड कुण्डलिका नदी, सुकेली झरना, कुडा गुफाएं और ताला गड जैसी बेहतरीन जगहों के लिए काफी फेमस माना जाता है। साथ ही नेचर के बीच फोटोग्राफी का भी आनंद ले सकते है। ये मुंबई से 123 किमी की दूरी पर मौजूद है।
