Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोमांच से भरा ‘पारो’ नेचर लवर और ट्रेकिंग लवर के लिए है बेस्ट प्लेस, जानें क्या है खास

भूटान देश प्रकृति से घिरा हुआ है। जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ पवित्र स्थलों के लिए भी जाना जाता है। इसी भूटान में एक सुंदर शहर है पारो। जी हां सही सुना पारो। ये देवदास फिल्म की पारो नहीं बल्कि एक भूटान का एक नगर है। ये टाइगर नेस्ट के साथ कई प्राकृतिक जगहों के लिए प्रसिद्ध है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 29, 2024 | 11:38 AM

पारो (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: भूटान देश प्रकृति से घिरा हुआ है। जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ पवित्र स्थलों के लिए भी जाना जाता है। इसी भूटान में एक सुंदर शहर है पारो। जी हां सही सुना पारो। ये देवदास फिल्म की पारो नहीं बल्कि एक भूटान का एक नगर है। पारो एक भूटान का एक ऐतिहासिक नगर है।

पारो घाटियों के बीच स्थित एक नगर है। इसलिए ये उन पर्यटकों के लिए घूमने की बिल्कुल बेस्ट जगह है जो नेचर से जुड़ी जगहों पर जाना पसंद करते है। नेचर लवर के लिए पारो में बेहद ही खूबसूरत घाटियां है और कई पवित्र स्थल और ऐतिहासिक इमारतें है जिनकी अनोखी डिजाइन है जो किसी भी आम जगहोें पर देखने को नहीं मिलते।

पारो (सौजन्य-सोशल मीडिया)

सम्बंधित ख़बरें

गलतफहमी में न रहें भागवत…RSS प्रमुख के बयान पर राज का पलटवार, बोले- उबाऊ प्रवचन सुनने नहीं आए थे लोग

Valentine’s Day 2026: पुराने हो गए गिफ्ट्स और कैंडल लाइट डिनर? इस बार पार्टनर के साथ आजमाएं ये 5 यूनिक चीजें

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 19 दिनों में की करोड़ों की कमाई

फ्रांस में शर्मसार हुई इंसानियत, 55 सालों तक 89 बच्चों का यौन शोषण करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

पारो यात्रा के लिए सर्वोत्तम समय:

पारो जाने का बेस्ट समय मार्च से मई के बीच है। इस समय को वहां पीक सीजन होता है क्योंकि वसंत ऋतु में पारो टूर के लिए एक बेस्ट चॉइस है। इस दौरान यहां पारो की घाटी में हरे-भरे फूल पौधे पूरी तरह से खिले होते है और नदियों का प्रवाह भी शांत होता है। इस समय पारो का औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। आसमान साफ और बारिश भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- काठमांडू का गार्डन ऑफ ड्रीम्स नहीं देखा तो क्या देखा

बारिश के शौकीन पर्यटक जून से अक्टूबर तक यहां जा सकते है। यह रोमांच पसंद करने वालों के लिए भी एक आदर्श समय है क्योंकि अक्टूबर को ट्रेकिंग के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है।

पारो कैसे पहुंचें:

हवाई मार्ग से – भारत से पारो पहुंचने के लिए आप हवाई मार्ग से सीधे उड़ान ले सकते है। दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी और गया सहित कई शहर पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध कराता हैं। इन उड़ानों में पहुंचने में लगभग 2 घंटे लगते हैं।

पारो यात्रा पर घूमने लायक स्थान

जंग्त्सा डुमत्सेग लखांग मंदिर

जंग्त्सा डुमत्सेग लखांग मंदिर एक विशाल 15वीं शताब्दी का बौद्ध मठ है। इस बौद्ध मंदिर का निर्माण यहां के स्थानीय संत थांगटोंग ग्यालपो ने किया था। जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने एक राक्षसी की कब्र पर इस आकर्षण की स्थापना की थी। यहां आपको आकर्षक लोक कथाएं, अंधविश्वास और आध्यात्मिक कहानियां भी सुनने मिलेगी।

चेले ला दर्रा

चेले ला दर्रा भूटान की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क के रूप में प्रसिद्ध है और शहर के सबसे रोमांचकारी स्थानों में से एक है। चेले ला तक पहुंचने के लिए कई भयानक मोड़ और ढलानों से गुजरना पड़ता है।  समुद्र तल से 3,988 मीटर ऊपर स्थित यह दर्रा ट्रैकिंग, हाइकिंग और दर्शनीय स्थलों के लिए काफी फेमस है। यह प्राकृतिक आश्चर्य पारो से 35 किलोमीटर की दूरी पर है और यहां हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

चेले ला दर्रा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

टाइगर नेस्ट

पारो में ताकत्संग या टाइगर नेस्ट एक भव्य बौद्ध पूजा स्थल है। भूटान की पारो घाटी से 10,240 फीट की ऊचाई पर स्थित इस मंदिर में बेहद सोच समझकर पहाड़ी मार्ग से पहुंचा जा सकता है। आपस में जुड़ी इमारतों और चट्टानी सीढ़ियों के साथ, टाइगर नेस्ट एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है।

टाइगर नेस्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

एयरपोर्ट व्यू पॉइंट

एयरपोर्ट व्यू पॉइंट पर पारो घाटी के मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। यह पॉइंट, जो पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आपका पहला आकर्षण है, पूरे क्षेत्र का बेजोड़ दृश्य प्रस्तुत करता है। यहां तो आप आसानी से पहुंचकर बहती नदियों, विचित्र घरों और कभी न खत्म होने वाली हरियाली वाले पहाड़ों के शांत वातावरण का आनंद ले सकते है।

यह भी पढ़ें- विशाल प्रतिमा के लिए मशहूर बुद्ध डोरडेनमा, भूटान की खास जगहों में से एक हैं, जानें कैसे पहुंचें

पारो वीकेंड मार्केट

पारो वीकेंड मार्केट यहां का सबसे मशहूर मार्केट है। यहां भूटानी लोगों की पारंपरिक वेशभूषा से लेकर यहां के स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते है। यहां आप पारो की विशेष स्मारिकाएं और ओरिजनल भूटानी सामान जैसे कि टिकटें और हाथ से बने प्रार्थना चक्र खरीद सकते है।

 

 

Tiger nest situated in paro bhutan best place to travel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 29, 2024 | 11:38 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.