भारत के इन टाइगर रिजर्व में दिखते हैं सबसे ज्यादा बाघ, वाइल्डलाइफ प्रेमी जरूर करें विजिट
Tiger Reserves in India: भारत में बाघों को देखना किसी रोमांच से कम नहीं है। भारत में मौजूद टाइगर रिजर्व में बाघ देखने का समान अवसर नहीं होते। लेकिन बाघ देखने की ज्यादा संभावनाएं कुछ टाइगर रिजर्व में है। यहां पर आप अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत में बाघ का दीदार करना बहुत ही मजेदार और अनोखा अनुभव होता है। जहां कुछ टाइगर रिजर्व में बाघ बहुत ज्यादा पाए जाते हैं। आज हम आपको उन नेशनल पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं यहां पर बाघों की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा प्राकृतिक सौंदर्य भी अद्वितीय है।
बाघों को देखने का सपना है तो रणथंभौर नेशनल पार्क में जरूर जाएं। यह राजस्थान में स्थित है जहां का दृश्य बहुत ही भव्य होता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दिल्ली या जयपुर रहते हैं तो वीकेंड पर यहां ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
जंगल सफारी बंद होने की उल्टी गिनती शुरू; बाघों के दीदार के लिए देश-विदेश से नागपुर पहुंच रहे वाइल्डलाइफ लवर्स
बोर टाइगर प्रोजेक्ट के दैत्यगढ़ में भीषण आग से 34.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा; दुर्लभ वन संपदा खाक
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के T-59 बाघ का जबलपुर में दूसरा पोस्टमार्टम, मौत की वजह अब भी साफ नहीं
संभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
भारत के सबसे उच्च बाघ घनत्वों में बांधवगढ़ नेशनल पार्क भी शामिल है। यह मध्य प्रदेश में है जहां जंगल के आकार की तुलना में बाघों की संख्या बहुत ज्यादा है। इस रिजर्व में बाघों के दर्शन करने की संभावना ज्यादा है। हरा-भरा जंगल, पहाड़ और जानवरों को देखना बहुत ही अनोखा अनुभव होगा।
उत्तराखंड का प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है। इसकी सुंदरता शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। जंगलों में नदियां, घास के मैदान और ऊंचे पेड़ बहुत आकर्षक लगते हैं। बाघ अक्सर ट्रैक पर चलते हुए नजर आते हैं। यह पार्क बहुत ही सही जगह है क्योंकि यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती है।
मध्य प्रदेश का कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क भारत के खूबसूरत जंगलों में से एक है जहां पर बहुत मजा आता है। जंगल, ऊंचे पेड़ और सुबह की धुंधली किरण बहुत ही मजेदार होती है। रोमांचक ट्रिप के लिए दोस्तों या कजन के साथ जरूर जाएं। यहां की सफारी का अनुभव बहुत लंबा, धीमा और शांति से भरा होता है।
तोबड़ा अब बाघों के दर्शन करने के लिए बहुत ही अच्छी जगह मानी जाती है। बाघ अक्सर ट्रैक पर चलते हैं और कभी-कभी पानी के निकट बैठते हैं। यह पार्क कम भीड़ भाड़ वाला है जहां पर लोग जाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
