गर्ल्स ट्रिप पर जाने के लिए परफेक्ट हैं ये 3 जगह, दोस्तों संग बिताएं मजेदार पल
Girl Trip Destinations India: परेशानियों और जिम्मेदारियों को दूर करके महिलाएं अपनी दोस्तों के साथ कुछ समय बिता सकती हैं। इसके लिए आप भारत की कुछ शानदार और खूबसूरत जगह पर घूमने जा सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दोस्तों के साथ ट्रिप (सौ. सोशल मीडिया)
Best Travel Destinations: महिलाएं अक्सर घर, ऑफिस और परिवार की जिम्मेदारियों से घिरी रहती है। ऐसे में उनके लिए सुकून के पल बहुत ही कम मिलते हैं। अगर आप भी रोज के जीवन से थोड़ा सा ब्रेक चाहती हैं, तो अपनी गर्ल गैंग के साथ कुछ खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान कर सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी ही कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके ट्रिप को मजेदार बना सकती हैं।
गर्ल्स ट्रिप पर जाने के लिए दिल्ली या उसके आसपास की किसी भी जगह को कम समय में विजिट किया जा सकता है। दो या तीन की छुट्टी में भारत की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। इन जगहों की खास बात यह है कि ये सभी बजट फ्रेंडली भी होंगी।
शिमला
वीकेंड पर शिमला टूर का प्लान किया जा सकता है। जो दिल्ली से शिमला की हवाई यात्रा से दूरी सिर्फ एक घंटे की है। इसके अलावा आप ट्रेन या बाई रोड से भी जा सकती हैं। यहां पर घूमने का सबसे यह समय काफी अच्छा रहेगा। शिमला की सुंदर पहाड़ियां, चैडविक फॉल्स, समर हिल्स के अलावा जाखू मंदिर, काली बाड़ी मंदिर आदि जगह देखने लायक है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Friendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
धर्मशाला और डलहौजी
गर्ल्स ट्रिप के लिए घूमने की प्लानिंग धर्मशाला के लिए भी की जा सकती है। यह जगह दिल्ली से काफी नजदीक हैं और काफी शानदार भी हैं। यहां आप ट्रेन, बस या फ्लाइट से भी आ सकती हैं। दिल्ली से धर्मशाला से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पठानकोट है।
यह भी पढ़ें:- सितंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये हिल स्टेशन, अभी से कर लें टिकट बुक
खज्जियार
भारत का मिनी स्विट्जरलैंड घूमने के लिए आप खज्जियार जा सकती हैं। महिला दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह जगह बहुत ही बेहतरीन है जहां पर आपको खूब मजा आने वाला है। शांत और सुंदर वातावरण के लिए यह जगह बेस्ट है। दिल्ली से खज्जियार की दूरी 600 किमी के आसपास है।
अगर आप गर्ल गैंग के साथ घूमने जा रही हैं तो इन जगहों के अलावा दमदमा झील, सुल्तानपुरी बर्ड सैंचुरी, मसूरी, कैंप वाइज धौज आदि जगहों पर कैंपिंग, ट्रैकिंग आदि का लुत्फ ले सकती हैं। इन जगहों पर बिताया गया हर एक दिन बहुत यादगार रहेगा।
