Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में नहीं बल्कि इस देश में है भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति, जानें इसकी खास बातें

गणेशजी की सबसे विशाल मूर्ति भारत में नहीं बल्कि किसी और देश में है। यह देश है थाईलैंड जहां के ख्लॉन्ग ख्वेन क्षेत्र के गणेश इंटरनेशनल पार्क में इस मूर्ति को स्थापित किया गया है। गणेश जी की यह मूर्ति 130 फीट ऊंची है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Sep 07, 2024 | 05:00 PM

थाईलैंड के गणेश पार्क में स्थापित गणेशजी की सबसे ऊंची मूर्ति (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क : आज से गणेशोत्सव का शुभारम्भ हो गया है जिसे लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। दस दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन गणेश विसर्जन के साथ 17 सितंबर को हो जाएगा। गणेशोत्सव को लेकर जगह-जगह भव्य पंडाल सज चुके हैं जिनमें एक से बढ़कर एक गणपति की भव्य और विशाल मूर्तियां स्थापित की गई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा भारत के किस राज्य के किस मंदिर में है?

आपको जानकर हैरानी होगी कि गणेशजी की सबसे विशाल मूर्ति भारत में नहीं बल्कि किसी और देश में है। यह देश है थाईलैंड जहां के ख्लॉन्ग ख्वेन क्षेत्र के गणेश इंटरनेशनल पार्क में इस मूर्ति को स्थापित किया गया है। गणेश जी की यह मूर्ति 130 फीट ऊंची है। इसे दुनिया की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा के तौर पर मान्यता भी मिल चुकी है।

कब स्थापित की गई यह मूर्ति

थाईलैंड का चाचोइंगशाओ शहर सिटी ऑफ गणेश नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां गणेशजी की 3 विशाल प्रतिमाएं हैं जिनमें से एक सबसे विशाल है। ख्लॉन्ग ख्वेन क्षेत्र के गणेश इंटरनेशनल पार्क में इस मूर्ति को साल 2012 में स्थापित किया गया जिसे बनाने में लगभग चार साल का समय लगा। 2008 से 2012 तक इसे बनाने का काम चला। यह विशाल प्रतिमा कांसे से बनी हुई है। मूर्ति की खास बात यह है कि इसके सिर वाले भाग में कमल का फूल बनाया गया है और इसके बीच में ओम का चिन्ह भी बनाया गया है। यह प्रतिमा गणेश जी की खड़ी अवस्था में बनाई गई है। प्रतिमा की चार भुजाएं बनाई गई हैं। यह 130 फीट ऊंची है।

पार्क में गणेशजी की हैं कई प्रतिमाएं

इस विशाल प्रतिमा समेत गणेश इंटरनेशनल पार्क में गणेशजी की कुल 32 प्रतिमाएं हैं जो विभिन्न मुद्राओं में बनाई गई हैं। यहां एक म्यूजियम भी है, जिसमें आप गणेशजी की प्रतिमाओं और उनके विविध रूपों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह पार्क थाईलैंड के अलावा विश्वभर से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। वैसे तो थाईलैंड में बौद्ध धर्म को मानने वालों की संख्या ज्यादा है लेकिन इसके साथ यहां के लोग गणेशजी में भी काफी आस्था रखते हैं। यही कारण है कि गणेशोत्सव जैसे खास मौकों पर इस पार्क और मंदिर में बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

पार्क में स्थापित हैं दो और विशाल मूर्तियां

इस पार्क में 130 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के अलावा,  फ्रांग अकात टेंपल में 49 मीटर ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित है। इसमें गणेशजी को बैठा हुआ दिखाया गया है। यह काफी खूबसूरत और सुंदर रंगों से सजी हुई है। इसके अलावा, समन वत्तानरम टेंपल में 16 मीटर ऊंची और 22 मीटर लंबी गणेश प्रतिमा भी स्थापित की गई है जिसमें गणेशजी को आधी लेटी अवस्था में दर्शाया गया है। यह प्रतिमा भी काफी सुंदर है और इसमें चटक रंगों का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है।

The tallest statue of lord ganesha is in thailand know its special things

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 05:00 PM

Topics:  

  • Ganesh Utsav
  • Lord Ganesh Idols
  • Thailand

सम्बंधित ख़बरें

1

गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

2

सत्ता से सलाखों तक…थाईलैंड के पूर्व PM थाकसिन को एक साल की जेल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई सजा

3

Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी

4

अगले बरस तू जल्दी आ…लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी, थोड़ी देर में हाेगा विसर्जन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.