अपने पेट्स के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन चीजों का ख्याल बनाएगा ट्रिप मजेदार
Travel Tips with Pets: अक्सर घूमने का प्लान करते हैं लेकिन पेट्स को साथ ले जाने में डर लगता है। लेकिन कुछ टिप्स की मदद से उनके साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है जिससे ट्रिप यादगार बन जाएगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
ट्रैवल टिप्स विद पेट्स (सौ. फ्रीपिक)
Travel Tips: पेट्स परिवार का हिस्सा होते हैं जिनके बिना कोई भी सफर अधूरा है। ट्रैवलिंग का मजा भी तभी आता है जब आप अपने साथ अपने पेट को लेकर जाते हैं। पेट्स के साथ ट्रैवलिंग जहां मजेदार अनुभव देती है, वहीं उनकी जरूरतों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी हो जाता है। सफर में जरा सी लापरवाही चुनौतीपूर्ण बन सकती है। अगर आप अपने पेट के साथ घूमने की तैयार कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
पेट्स के साथ ट्रैवल करना होगा आसान
अक्सर पेट को घर पर अकेला नहीं छोड़ सकते क्योंकि उनका ख्याल रखने के लिए कोई नहीं होता है। ऐसे में पेट्स के साथ घूमना एक अलग मेमोरी बनाता है। साथ ही पेस्ट को भी एडवेंचर करने का मौका मिलता है।
पेट्स को साथ में घुमाने ले जा रहे हैं तो कई सारी बातों का ख्याल रखना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले पेट का हेल्थ चेकअप करवाएं। जिससे लंबे सफर में भी उन्हें कोई दिक्कत न आए। उनकी हर जरूरत का सामान अपने साथ जरूर कैरी करें।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
अकोला में जगन्नाथपुरी जैसी आस्था, ईसापुर में निकाली जाएगी भव्य रथयात्रा, महाराष्ट्रभर से जुटेंगे श्रद्धालु
यात्री कम, माल ज्यादा नागपुर में ट्रैवल्स बसें बनीं चलती-फिरती ट्रांसपोर्ट सेवा; ओवरलोड से बढ़ा हादसों का खतरा
AI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
अगर आपका पेट ट्रैवल करने में परेशान हो जाता है तो ऐसे में उसे ले जाने से बचना चाहिए। क्योंकि अकेला जाना भी कभी-कभी अच्छा होता है। ऐसे में आप अपने पेट के लिए एक सिटर ढूंढ सकते हैं जो उसका ध्यान रख सके। कई बार हम ऐसी जगह पर ट्रैवल करते हैं जो पेट के लिए सही नहीं होती है।
यह भी पढ़ें:- भारत की इन जगहों पर फिलहाल भूलकर भी न करें ट्रिप प्लान, वरना आ सकती है मुश्किलें
अपने पेट को ले जाने के लिए सबसे बेस्ट रोड ट्रिप ही है जिसमें आप ब्रेक लेते हुए सफर तय करते हैं। अगर जरूरत पड़ती है किसी भी जगह कार रोककर मदद ली जा सकती है। इसके अलावा आप पेट फ्रेंडली एयरलाइंस का भी चुनाव कर सकते हैं।
साथ में रखें जरूरी सामान
अपना बैग पैक करने साथ-साथ अपने पेट का भी सामान साथ में जरूर रखें। जिसमें खाने, पानी की बोतल,फीडिंग बाउल, दवाइयां, कंबल और वेस्ट बैग जरूर रखें। जिससे सफर के दौरान भी पेट आराम से घूम सके। इसके अलावा पेट्स को स्ट्रेस या अनकंफर्टेबल महसूस न होने दें। इसके लिए आप उन्हें प्यार, टच और पॉजिटिव एनर्जी दें।
पेट्स के साथ घूमना थोड़ी जिम्मेदारी भरा है लेकिन उनकी मासूमियत सफर को और यादगार बना सकती है। सही तैयारी, प्यार और केयर के साथ आप पेट्स के साथ भी मजेदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
