सिक्किम के इस बेहद खूबसूरत और शांत जिले की कर सकेंगे सैर, इस दिन पर्यटकों को मिली प्रवेश की अनुमति

सिक्किम का मंगन जिला भारी बारिश की कारण कई महीनों तक बंद किया गया था। लगातार बारिश होने की वजह से यहां पर करीब पांच महीने पहले भारी भूस्खलन हुआ था।
सिक्किम के इस बेहद खूबसूरत और शांत जिले की कर सकेंगे सैर, इस दिन पर्यटकों को मिली प्रवेश की अनुमति
सिक्किम के इस बेहद खूबसूरत और शांत जिले की कर सकेंगे सैर, इस दिन पर्यटकों को मिली प्रवेश की अनुमति
Published on: 
Updated on: 

Sikkim Tourist Places: सिक्किम भारत की उन जगहों में शामिल हैं जहां पर आप जन्नत का दीदार कर सकते हैं। सिक्किम में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं लेकिन यहां पर मौजूद एक जिला घुमक्कड़ों के लिए बहुत ही अलग अनुभव हो सकता है। सिक्किम का यह जिला मंगन है जो एक फिर पर्यटकों के लिए 1 दिसंबर 2024 को खुलने जा रहा है। जिसके बाद पर्यटक सर्दियों में इस जिले की खूबसूरती और शांत वातावरण का दीदार कर सकते हैं। इस जिले के प्रमुख हिमालयी स्थलों की यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है। जिसके बाद आप युमथांग घाटी, डिकचू, लाचुंग और डोंगमार झील जैसे स्थानों को आसानी से देख सकते हैं।

सिक्किम का मंगन जिला भारी बारिश की कारण कई महीनों तक बंद किया गया था। लगातार बारिश होने की वजह से यहां पर करीब पांच महीने पहले भारी भूस्खलन हुआ था। जिसके बाद उत्तर सिक्किम राजमार्ग पर सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा था। जिसकी वजह से मंगन जिले को पर्यटन की दृष्टि से पूरी तरह बंद कर दिया गया था। बता दें कि यह जगह पर्यटकों पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है।

गंगटोक से मंगन जिले की दूरी

मंगन जिला गंगटोक से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एडवेंचर लवर्स के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी। यहां आकर आप लाचुंग और लाचेन गांव को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस गांव की सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। प्राकृतिक वातावरण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत इस जगह की पहचान है। सर्दियों के मौसम में इस जगह को देखना एकदम सही रहेगा।

सिक्किम जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

सिक्किम के मंगन जिले जाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। अगर आप वहां जाकर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा वहां पर सर्दी काफी ज्यादा पड़ती है तो ऐसे में गर्म कपड़े अच्छे से पैक करें। मंगन जिले में जाने के लिए गंगटोक से टैक्सी या बस ले सकते हैं। यहां पहुंचकर स्थानीय भोजन और हाथ से बनी चीजों का अनुभव लिया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com