Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत की इन बेहतरीन जगह पर हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रुल जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं पुष्पा 2 की शूटिंग किन जगहों पर हुई है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 27, 2024 | 12:23 AM

भारत की इन बेहतरीन जगह पर हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग

Follow Us
Close
Follow Us:

Pushpa 2 Shooting Location: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रुल जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अब जल्द ही इसका दूसरा पार्ट भी कमाल दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड और हिंदी पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं पुष्पा 2 की शूटिंग किन-किन जगहों पर हुई है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि इस फिल्म को भारत में कहां-कहां शूट किया गया है।

इस जगह हुआ एक्शन सीन शूट

बता दें कि पुष्पा 2 की शूटिंग की शुरुआत 30 अक्टूबर 2022 को हैदराबाद में हुई थी। इस फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म होने के बाद दूसरा शेड्यूल जनवरी 2023 में शुरू हुआ। जिसे विशाखापट्टनम में शूट किया गया था। इस जगह पुष्पा के साथ सिर्फ एक ही एक्शन सीन शूट किया गया था। बताया जा रहा है कि इस सीन में अल्लू अर्जुन को जमीन से करीब 100 फीट ऊपर उल्टा लटकाया गया था।

पुष्पा 2 की शूटिंग जनवरी के बाद मार्च 2023 में फिर से शुरू हुई। जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी थी जो कि बेंगलुरु में शूट की गई थी। इसके बाद यह फिल्म अप्रैल 2023 में ओडिशा के मलकानगिरी जिले में शूट की गई। यहां पर जंगल में ज्यादातर फिल्म की शूटिंग की गई। इसके अलावा शूटिंग में आसपास के रहने वाले लोगों को भी शामिल किया गया था। विशाखापट्टनम और आंध्र प्रदेश के यागंती मंदिर में भी इस फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीक्वेंस शूट किए गए थे। यह फिल्म पूरी तरह से भारत में ही शूट की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

राजा साब की स्क्रीनिंग के वक्त थिएटर में फैंस ने जलाई कन्फेटी, यूजर्स बोले- प्रभास का नाम खराब कर रहे फैंस

10वीं-12वीं पास के लिए इस राज्य में बंपर सरकारी नौकरियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

ओडिशा के ढेंकनाल में पत्थर की खदान में भीषण विस्फोट, कई लोगों की दबकर मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

5 साल के बच्चे ने इतनी ठंड में जंगल में रातभर पिता की लाश और बेहोश मां की रखवाली की, झकझोर देगी घटना

सेट पर नहीं थी फोन लाने का अनुमति

इस फिल्म में 1990 और  2000 के दशक में नजर आने वाला जापान और मलेशिया का सेट भी हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में बनाया गया था। इस फिल्म में यह भी ध्यान रखा गया कि सेट से कोई भी वीडियो या सीन लीक न हो। इसके अलावा पुष्पा 2 में किसी को भी सेट पर मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं थी। भारत की बेहतरीन जगहों पर शूटिंग पूरी होने के बाद यह फिल्म दर्शकों को 5 दिसंबर को एंटरटेन करने आ रही है। जिसे आप नजदीकी सिनेमाघरों में अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकते हैं।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Shooting of allu arjun film pushpa the rule took place at these best places in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2024 | 12:23 AM

Topics:  

  • Hyderabad
  • Odisha
  • Pushpa 2
  • Shooting Location

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.