Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रातोंरात कैसे गायब हो गया राजस्थान का यह गांव, आज भी लोगों को जाने से लगता है डर!

राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित एक गांव के बारे में अजीब कहानी प्रचलित है। कहा जाता है कि यहां पर मौजूद कुलधरा गांव रातोंरात गायब हो गया था। जिसकी वजह से लोग यहां जाने से आज भी डरते हैं। अब यहां के घर बीरान और खंडहर में बदल चुके हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 23, 2024 | 12:13 PM

कुलधरा गांव (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

राजस्थान: भारत का यह राज्य अपनी संस्कृति विरासत और ऐतिहासिक धरोहर की वजह से जाना जाता है। राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है, यहां पर हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। पूरी दुनिया भर में यहां की खूबसूरती और ऐतिहासिक स्थल फेमस है। इसके अलावा इस राज्य में कुछ ऐसी रहस्मयी जगह भी हैं जिनके बारे में लोग कई तरह की बात करते हैं।

राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित एक गांव के बारे में अजीब कहानी प्रचलित है। कहा जाता है कि यहां पर मौजूद कुलधरा गांव रातोंरात गायब हो गया था। जिसकी वजह से लोग यहां जाने से आज भी डरते हैं। आइए, जानते हैं इस अनोखे गांव की कहानी के बारे में-

कुलधरा गांव

सम्बंधित ख़बरें

Gokyo Lakes: नेपाल की गोद में छिपा दुनिया का सबसे ऊंचा मीठे पानी का लेक, जानें ट्रेवेल टिप्स

राजस्थान में फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का पर्दाफाश… 20-25 लाख में बन रहे थे नकली डॉक्टर

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का आया रिजल्ट, 99.8% के साथ दीपिका बनीं टॉपर, इस लिंक से चेक करें नतीजे

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी: जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर ऑनलाइन

राजस्थान के जैसलमेर जिले से करीब 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव कुलधरा काफी रहस्यमयी है। यहां पर पहले के समय में पांच हजार से भी ज्यादा लोग रहते थे लेकिन अब यहां दूर दूर तक सिर्फ सन्नाटा ही दिखाई देता है। अब यहां के घर बीरान और खंडहर में बदल चुके हैं। कहा जाता है कि इस गांव को पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाया था। उस समय वह खेती बाड़ी करके अपनी जीविका चलाते थे। लेकिन फिर एक रात में ही कुछ ऐसा हुआ कि पूरा गांव खाली हो गया।

कुलधरा गांव में पालीवाल ब्राह्मणों के समय सालिम सिंह रियासत दीवान हुआ करते थे। माना जाता है कि वह बहुत ही अय्याश और क्रूर था। लोग अक्सर उसकी हरकतों से परेशान रहते थे। एक बार सालिम सिंह की नजर प्रधान की बेटी पर पड़ गई तब उसने प्रधान की बेटी से शादी का प्रस्ताव उसके सामने रखा। जब प्रधान ने इस बात से इंकार कर दिया तो सालिम ने उसकी बेटी को उठा लिया। जिसके बाद कहा जाता है कि गांव के सभी लोगों ने बैठक की और यह फैसला किया वह गांव छोड़कर चले जाएंगे। इस तरह रातोंरात हजारों लोग अपना गांव छोड़कर चले गए और दोबारा आकर नहीं बसे।

यह भी पढ़ें: खूबसूरत वादियों का उठाना चाहते हैं लुत्फ तो घूम आएं ठाणे के पास मौजूद ये हिल स्टेशन

ब्राह्मण ने दिया गांव को श्राप

कहते हैं कि ब्राह्मण गांव खाली करते वक्त श्राप देकर गए थे कि यह गांव में कभी नहीं बस पाएगा। जिसके बाद कोई इस गांव में आकर नहीं बसा। आज भी यहां कोई जाता नहीं है। शाम होते ही यहां पर सब कुछ बदल जाता है।

Rajasthan mysterious village story which was disappeared overnight

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2024 | 09:22 AM

Topics:  

  • Rajasthan
  • Tours and travels

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.