भारत के सबसे छोटे हिल स्टेशन की करें सैर, इसकी खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग
बारिश की बूदें, हरे भरे जगंल, पक्षियों की आवाजें और शहर की चिकचिक से दूर हर कोई जाना चाहता है। इसके लिए आप आप भारत के सबसे छोटे और खूबसूरत हिल स्टेशन की ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। यह आपके लाइफ की बेस्ट ट्रिप साबित होगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
मानसून का सीजन चल रहा है और ऐसे में प्राकृतिक जगहों का नजारा और वातावरण मन को सुकून और शांति देने वाला है। ऐसे में हर कोई किसी न किसी बेहतरीन जगह पर घूमने का प्लान करता है। अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जो बहुत खास है।
परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना है, तो भारत के सबसे छोटे हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप कम समय में कई सारी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां की सुंदरता आपके मन में हमेशा के लिए बस जाएगी।
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से खिल उठीं पहाड़ियां, वीकेंड पर उमड़ी ट्रैकर्स और परिवारों की भारी भीड़
दरअसल हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र में स्थित भारत के सबसे छोटे हिल स्टेशन माथेरान की। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। मानसून के समय यहां पर बहुत ही आकर्षक नजारा देखने को मिलता है। जिसे आप बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे।
अगर आप मुंबई या उसके आसपास कहीं रहते हैं तो इस हिल स्टेशन को घूमने का प्लान कर सकते हैं। मुंबई से इस जगह की दूरी करीब 90 किमी है। वीकेंड पर आप इस जगह को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं। मानसून के अलावा आप यहां सर्दियों में भी आ सकते हैं।
माथेरान में घने जंगल, ऊंचाई से दिखते दृश्य, ट्रेकिंग के रास्ते बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। यहां पर लुई वाडा, चार्लेट लेक, किंग्स और क्वीन्स का कदम और लायन पॉइंट प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा आप आसपास भी कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
शांत वातावरण और प्रकृति की सुंदरता देखने के लिए टूरिस्ट माथेरान घूमने के लिए अक्सर आते हैं। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर शांति में समय बिताने के लिए इस जगह को चुन सकते हैं। यहां की हवा मानसिक तनाव को दूर करने में काफी मदद करेगी।
