-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Plan To Visit These Wonderful Places In North East India For Mental Peace
North East India की इन शानदार जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, मिलेगा मानसिक सुकून
- Written By: प्रीति शर्मा
रोजमर्रा की भागदौड़ भरी लाइफ को पीछे छोड़ कुछ दिनों के लिए नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत और ठंडी जगहों पर सुकून के पल बिताए जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मानसिक सुकून की तलाश में हैं तो इस जगह को अपना डेस्टिनेशन बना सकते हैं।

North East इंडिया की इन शानदार जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, मिलेगा मानसिक सुकून
Places to Visit in North East India: अप्रैल के महीने की शुरुआत कुछ ही दिनों में हो जाएगी जिसके बाद गर्मी का कहर बढ़ने लगेगा। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में इतनी गर्मी पड़ती है कि घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है। बिना ऐसी या कूलर के गर्मी को बर्दाश्त करना किसी के बस की नहीं है। ऐसे में लोग ऑफिस या बाहर काम पर जरूर जाते हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ भरी लाइफ को पीछे छोड़ कुछ दिनों के लिए नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत और ठंडी जगहों पर सुकून के पल बिताए जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर मानसिक सुकून और प्राकृतिक खूबसूरती का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
शिलांग
शिलांग नॉर्थ ईस्ट का एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर गर्मियों में पर्यटक ठंडी-ठंडी हवाओं के साथ सुहाने मौसम का मजा ले सकते हैं। मेघालय की राजधानी शिलांग समुद्र तल से करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पूर्व भारत में शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड भी करते हैं। अप्रैल में यह जगह घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकती है। यहां पर आप एलीफेंट फॉल्स, शिलांग पीक, शिलांग गोल्फ कोर्स और वार्ड्स लेक जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मानसिक सुकून की तलाश में हैं तो इस जगह को अपना डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत जगह है। यहां पर हर साल देश विदेश से हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। अप्रैल की गर्मी में यहां का तापमान करीब 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और मनमोहक दृश्य लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। गंगटोक में आप दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा भी देख सकते हैं। यहां पर लोग एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए भी आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
अरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
6 नागा नागरिकों के शव मिलते ही मणिपुर में भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; छावनी में बदला इंफाल
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
चेरापूंजी
नॉर्थ ईस्ट की सबसे सुंदर जगह चेरापूंजी मेघालय राज्य में स्थित है। यहां पर पर्यटक सुकून और शांति भरे पलों को जीने के लिए आते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी से दूर यहां पर आपको मानसिक सुकून मिलेगा। साल भर यहां का मौसम बहुत ही ठंडा और खूबसूरत रहता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर पर्यटक नोहकलिकाई झरना, मावस्मई गुफा और डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज जैसी जगहों को घूम सकते हैं।
नॉर्थ ईस्ट की इन शानदार जगहों के अलावा भी आप कई जगहों को अपना डेस्टिनेशन बना सकते हैं। यहां पर अरुणाचल प्रदेश का तवांग, जीरो वैली असम में माजुली द्वीप और मानस राष्ट्रीय उद्यान जैसी जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
Plan to visit these wonderful places in north east india for mental peace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में कम्युनिटी डॉग्स को लेकर हिंसक विवाद; मां-बेटी पर जानलेवा हमला, एक कुत्ते की मौत
Jul 03, 2026 | 06:51 PMदर्शकों के बीच एक बार फिर आ रही है रामानंद सागर की रामायण, कब और कहां देखें? जानें सब
Jul 03, 2026 | 06:51 PMआगर मालवा में पुलिस का बड़ा एक्शन! कृषि सेवा केंद्र में छप रहे थे 500 के नकली नोट; दो आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 06:47 PMCM की पहल से MMR का गेमचेंजर बनेगा विरार-अलिबाग कॉरिडॉर, 1 घंटे में होगा सफर, वन भूमि की अड़चन भी हुई दूर
Jul 03, 2026 | 06:33 PMखंडवा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पैरों के निशान से खुला खौफनाक राज; जानें पूरा मामला
Jul 03, 2026 | 06:32 PMतू कौन सी पार्टी का है: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का पुराना वीडियो फिर वायरल, पुलिस से बहस बना चर्चा का विषय
Jul 03, 2026 | 06:30 PMYavatmal News:पवित्र पोर्टल शिक्षकों ने अंतरजिला तबादला नियम में ढील की मांग उठाई
Jul 03, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














