उत्तर प्रदेश में महसूस कर सकते हैं पहाड़ों जैसा सुकून, बस इन जगहों पर कर लें घूमने की प्लानिंग
Uttar Pradesh Hill Stations: उत्तर प्रदेश भारत के उन राज्यों में शामिल है जहां पर आपको घूमने के लिए कई विविधता भरे स्थान मिलेंगे। यहां पर खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ पहाड़ों जैसा सुकून भी अनुभव करने को मिल सकता है। इस गर्मी बजट में हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको उत्तराखंड या हिमाचल जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप उत्तर प्रदेश में ये मजा ले सकते हैं। दरअसल आज हम आपको उत्तर प्रदेश के उन हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर वीकेंड को स्पेशल बनाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के ये खूबसूरत हिल स्टेशन प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और ठंडी जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटकों के लिए ये जगह बहुत ही खास और अद्भुत होने वाली है। यहां पर परिवार के साथ वेकेशन मनाने का प्लान किया जा सकता है।
अयोध्या के पास स्थित मणि पर्वत को सुग्रीव पर्वत के नाम भी जाना जाता है। यह जगह अपने पौराणिक महत्व की वजह से पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। यह लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन है क्योंकि यहां आकर बहुत ही सुकून मिलता है। अगर आपको पौराणिक जगहों पर जाना पसंद है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी। मान्यताओं के अनुसार जब हनुमान जी लक्ष्मण जी के घावों के लिए संजीवनी लेकर पर्वत ले जा रहे थे तो उसका एक हिस्सा इस जगह पर गिर गया था।
गोवर्धन हिल उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पड़ता है और इसे गिरि राज के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह वृंदावन से करीब 22 किमी दूर स्थित है। यहां पर परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान की जा सकती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस जगह का अपना अलग महत्व है। देशभर से श्रद्धालु यहां पर सुकून के कुछ पल बिताने के लिए आते हैं। इस जगह की सुंदरता आपको मन मोह लेगी।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
उत्तर प्रदेश के विंध्य पर्वत की गोद में बसा चत्रिकूट एक बहुत ही पवित्र और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यह जगह धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां पर कामदगिरि पर्वत, राम घाट, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। रामायण के अनुसार इस जगह पर भगवान राम ने वनवास का अधिकतर समय बिताया है। इस जगह को परिवार के साथ घूमने का प्लान जरूर करें।