-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Ananya Panday Enjoys Jungle Safari In Tanzania You Should Also Visit
जंगल सफारी का लेना हैं आनंद तो अनन्या पांडे की तरह इस जगह जरूर बनाएं घूमने का प्लान
- Written By: प्रीति शर्मा
अनन्या पांडे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कॉल मी बे' और 'सीटीआरएल' पर ओटीटी में नजर आईं थी। अब एक्ट्रेस एक एडवेंचर टूर पर निकली हैं जिसकी तस्वीरों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस जंगल सफारी का आनंद ले रही हैं।

अनन्या पांडे जंगल सफारी (सौ. इंस्टाग्राम)
तंजानिया: अनन्या पांडे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉल मी बे’ और ‘सीटीआरएल’ पर ओटीटी में नजर आईं थी। इन फिल्मों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इन फिल्म की सक्सेस के बाद अब एक्ट्रेस एक एडवेंचर टूर पर निकली हैं जिसकी तस्वीरों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। इन तस्वीरों में आप एक्ट्रेस को जंगल सफारी का आनंद लेते हुए देख सकते हैं। जंगल में आसपास मौजूद हरियाली, हरे भरे मैदान, नदियां और जंगल देखने में बहुत ही रोमांचक लग रहा है। इस खूबसूरत जगह की सैर करने आप भी जा सकते हैं। अगर आपको भी जंगल सफारी का शौक है, तो इस बेहतरीन जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
क्या है जगह का नाम
जंगल सफारी और एडवेंचर का मजा लेने के लिए आप तंजानिया में आ सकते हैं। यह जगह एनिमल लवर और नेचर लवर के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां के नेशनल पार्क में वन्यजीव सफारी, जंगली जानवरों को देखना और समुद्र तट इस जगह की खासियत है। पर्यटन के लिए यह बहुत ही सुंदर और आकर्षक जगह है।
सम्बंधित ख़बरें
Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल
Wimbledon 2026: विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! परिवार संग पहुंचीं प्रियंका, अनन्या-श्रीलीला के लुक्स हुए वायरल
Ananya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Ananya Panday Bikini Look: बिकिनी लुक में अनन्या पांडे ने बिखेरा ग्लैमर, वेकेशन फोटोज़ हुईं वायरल
तंजानिया (सौ. इंस्टाग्राम)
तंजानिया में मौजूद किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई करीब 5895 मीटर है। एक समय पर यहां एक्टिव वोल्केनो भी हुआ करता था। यह नेशनल पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में भी शामिल है। कई देशों से लोग यहां की खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं। यहां की ऊंची ऊंची चोटियां आपका मन मोह लेगी।
सेरेन्गेटी नेशनल पार्क
द ग्रेट अफ्रीकी माइग्रेशन देखने के लिए आप तंजानिया के सेरेन्गेटी नेशनल पार्क घूमने जा सकते हैं। इस प्रवास को देखने के लिए केन्या और तंजानिया में माइग्रेशन सफारी की जा सकती है। बता दें कि यह आमतौर पर सीजनल होता है। जिसमें आप वाइल्डबीस्ट, जेब्रा और गजल जैसे जानवरों को दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत के इन शाही किले से दिखता है शानदार नजारा, घूमने जा रहे हैं तो एक बार जरूर करें विजिट
गोरोंगोरो नेशनल पार्क तंजानिया में अफ्रीका के बिग फाइव यानी शेर, तेंदुआ, हाथी, भैंस और गैंडा देखने के लिए बहुत ही बेहतरीन है। इसके अलावा तारंगिरे नेशनल पार्क ऑफ द बीटन ट्रैक पर है। यहां पर हाथियों का झुंड देखने को मिल सकता है। यहां करीब 2500 अफ्रीकी हाथी हैं। इस शानदार और खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान आप भी बना सकते हैं।
Ananya panday enjoys jungle safari in tanzania you should also visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














