Best Tourist Destination: गर्मी शुरू होने से पहले घूम आएं भारत की ये खूबसूरत जगह, पार्टनर के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम
अप्रैल के बाद भारत के ज्यादातर राज्यों में गर्मियों का सितम बढ़ जाता है। ऐसे में घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता है। साथ ही किसी भी जगह घूमने का प्लान चिलचिलाती धूप और उमस की वजह से कैंसिल हो जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गर्मी शुरू होने से पहले घूम आएं भारत की ये खूबसूरत जगह, पार्टनर के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम
Travel Guide: अप्रैल के बाद भारत के ज्यादातर राज्यों में गर्मियों का सितम बढ़ जाता है। ऐसे में घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता है। साथ ही किसी भी जगह घूमने का प्लान चिलचिलाती धूप और उमस की वजह से कैंसिल हो जाता है। इससे बचने के लिए आप फरवरी से अप्रैल के बीच घूमने का प्लान कर सकते हैं। गर्मियां शुरू होने से पहले पार्टनर के साथ बेहतरीन जगह पर एक ट्रिप प्लान की जा सकती है। अगर आप भी ऐसी ही किसी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।
कच्छ
गुजरात का कच्छ बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां पर अक्सर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यह जगह अपने विशाल रण और हस्तशिल्प के लिए मशहूर है। गर्मियों से पहले यहां का मौसम बहुत ही सुहाना होता है। जिसकी वजह से यहां पर लोग घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप पार्टनर के साथ इस समय किसी शांत और खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं। यहां ग्रेट रण ऑफ कच्छ, धोरडो और हॉडका जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Air Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
Cool Summer Drink: मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी कोल्ड कॉफी, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
Nautapa 2026: नौतपा के नौ दिन रहें संभलकर, इन रंगों को पहनकर गलती से भी न निकलें बाहर
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
महाबलिपुरम
तमिलनाडु में स्थित ऐतिहासिक शहर महाबलिपुरम प्राचीन मंदिरों की वजह से जाना जाता है। गर्मियों से पहले इस जगह पर एक ट्रिप की जा सकती है। यहां पर पार्टनर के साथ शोर टेंपल, पंच रथ और कृष्णा की बटर बॉल जैसे स्थान घूमने के लिए परफेक्ट हैं। महाबलिपुरम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत बहुत ही अद्भुत और अनोखी है। इस जगह को जिंदगी में एक बार जरूर एक्सपीरियंस करें।
बनारस
उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर सबसे पुराना और पवित्र नगर माना जाता है। गंगा नदी के किनारे बसा यह खूबसूरत शहर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के मंदिर, आध्यात्मिक वातावरण इस जगह को सुंदर और खास बनाते हैं। गर्मियों से पहले इस जगह को पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप दशाश्वमेध घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर और सारनाथ जैसे प्रसिद्ध स्थल घूम सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
उदयपुर
राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर झील, महल और संकरी गलियां इस जगह को और खूबसूरत बनाती है। शांतिपूर्ण और रोमांटिक जगह के लिए उसे चुन सकते हैं। गर्मियों से पहले इस जगह का मौसम काफी सुहाना लगता है। मार्च का महीना यहां घूमने के लिए बेहतरीन रहेगा। यहां पर आप लेक पिछोला, सिटी पैलेस और जग मंदिर घूम सकते हैं।
कुर्ग
कर्नाटक का सबसे सुंदर हिल स्टेशन कूर्ग पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। इस जगह को कोडागु के नाम से भी जानते हैं। यह जगह अपने कॉफी के बागान, झरने और घने जंगलों के लिए मशहूर है। गर्मियों से पहले पार्टनर के साथ इस जगह पर घूमने का प्लान बेस्ट रहेगा। यहां पर आप अब्बी झरना, दुबे झील और राजा की सीट घूम सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर के लिए यह जगह बहुत ही अच्छी रहेगी।
