Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sonipat To Delhi Metro Project: दिल्ली से सोनीपत तक लोगों को मिलेगी मेट्रो सुविधा, जानें कब तक होगी शुरू

ल्ली से हरियाणा के सोनीपत जाने के लिए लोगों को बस, कार या अन्य वाहन की सहायता लेनी पड़ती थी। लेकिन अब जल्द ही हरियाणा के सोनीपत को दिल्ली मेट्रो से जोड़ने का प्रोजेक्ट अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 18, 2025 | 11:32 AM

दिल्ली से सोनीपत तक लोगों को मिलेगी मेट्रो सुविधा, जानें कब तक होगी शुरू

Follow Us
Close
Follow Us:

Sonipat To Delhi Metro Project: दिल्ली से हरियाणा के सोनीपत जाने के लिए लोगों को बस, कार या अन्य वाहन की सहायता लेनी पड़ती थी। लेकिन अब जल्द ही दिल्ली से सोनीपत के लिए मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। हरियाणा के सोनीपत को दिल्ली मेट्रो से जोड़ने का प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। बता दें कि यह दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज का हिस्सा है। जिसके बाद सोनीपत से दिल्ली की यात्रा सुगम हो जाएगी। सोनीपत के कुंडली और नाथूपुर में दो नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसके बाद दिल्ली से सोनीपत ट्रेवल करने वाले हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। यह मेट्रो कॉरिडोर यातायात को सुगम बनाने के अलावा सोनीपत के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

मेट्रो कॉरिडोर में कितने रुपए होंगे खर्च

जानकारी के अनुसार इस मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 26.5 किमी है जिसमें करीब 21 स्टेशन होंगे। यह कॉरिडोर रिठाला से शुरू होगा और नाथूपुर तक जाएगा। इस योजना की कुल लागत 6230 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिसमें से 5685.22 करोड़ रुपए दिल्ली सरकार और 545.77 रुपए हरियाणा सरकार खर्च करेगी। बता दें कि सोनीपत से रोजाना तकरीबन 50000 यात्री दिल्ली के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में इस कॉरिडोर के बनने से दिल्ली के बवाना, नरेला, नांगलोई और नजफगढ़ जैसे इलाकों तक जाने में आसानी होगी। मेट्रो बनने के बाद यहां रहने वाले लोगों के लिए सुविधा होगी और साथ ही रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

नाथूपुर में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए कमेटी भी गठित की गई है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि 23 फरवरी से पहले साइट का दौरा होगा और मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी यात्रियों के लिए सुगम और सुनिश्चित होगी।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

कब तक पूरी होगी योजना

सोनीपत से दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर की यह योजना जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि 2028 तक सोनीपत के लोगों के लिए मेट्रो सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे कई सारे लोगों का जीवन आसान हो जाएगा। साथ ही हरियाणा और दिल्ली के बीच की दूरी भी कम हो जाएगी। इस योजना के पूरे होने के बाद सोनीपत एक प्रमुख बिजनेस और आवासीय केंद्र के रूप में उभरकर सामने आ सकता है।

People will get metro facility from delhi to sonipat know when it will start

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2025 | 11:32 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi Metro
  • Haryana

सम्बंधित ख़बरें

1

DSSSB: टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर वैकेंसी, 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

2

दिल्ली: मुठभेड़ के बाद 2 वांछित आपराधी गिरफ्तार, रोहित गोदारा की गैंग से है ताल्लुकात

3

JNU Clash: विजयदशमी पर रावण दहन को लेकर बवाल, ABVP और लेफ्ट छात्र संगठनों में हुई जोरदार झड़प

4

JNU में दशहरे पर महासंग्राम: रावण के पुतले पर उमर-शरजील की फोटो, कैंपस में चले जूते-चप्पल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.