Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में मौजूद वो अनोखा मंदिर जहां हवा में लटकता है खंभा, आज तक अनसुलझा है रहस्य

भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां का इतिहास बहुत ही अनोखा है। देश में कई मंदिर हैं जिसकी वजह से इसे मंदिरों का देश भी कहा जा सकता है। इन मंदिरों की भव्यता और इतिहास भी बहुत ही दिलचस्प है। दक्षिण भारत में एक ऐसा भी मंदिर मौजूद है जहां पर एक खंभा हवा में लटका हुआ है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 08, 2024 | 09:57 AM

लेपाक्षी मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आंध्र प्रदेश: भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां का इतिहास बहुत ही अनोखा है। देश में कई मंदिर हैं जिसकी वजह से इसे मंदिरों का देश भी कहा जा सकता है। इन मंदिरों की भव्यता और इतिहास भी बहुत ही दिलचस्प है। दक्षिण भारत में एक ऐसा भी मंदिर मौजूद है जहां पर एक खंभा हवा में लटका हुआ है। इसके पीछे का रहस्य आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में है। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आप भी जा सकते हैं यह काफी फेमस है।

क्या है इस अनोखे मंदिर का नाम

दक्षिण भारत में मौजूद इस अनोखे मंदिर का नाम लेपाक्षी मंदिर है। इसे अनोखे खंभे आकाश स्तंभ के नाम से भी जाना जाता है। यह खंभा जमीन से ऊपर की तरफ उठा हुआ है। मान्यताओं के अनुसार खंभे के नीचे से कुछ निकालने पर घर में सुख-समृद्धि आती है। इस वजह से कई लोग इस खंभे के नीचे कपड़ा निकालते हैं।

जानकारी के अनुसार मंदिर का खंभा पहले जमीन से ही जुड़ा था। लेकिन ब्रिटिश इंजीनियर ने इसे हिला दिया ताकि वह जान सके कि यह कैसे टिका हुआ है। तब से माना जाता है कि यह खंभा हवा में ही झूल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs SA Live Streaming: कैसे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखें? ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल

MBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त

RK स्टूडियो की वापसी! रणबीर और करिश्मा कपूर संभालेंगे राज कपूर की विरासत, लीज पर ली 5 मंजिला बिल्डिंग

जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली कुर्सियां

यह भी पढ़ें: मालदीव घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन खूबसूरत जगहों पर भी डालें एक नजर, इतने बजट में कर सकते हैं सैर

मंदिर में होती है भगवान शिव के इस रूप की पूजा

लेपाक्षी मंदिर में भगवान शिव के क्रूर रूप वीरभद्र की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस मंदिर में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर, कंकाल मूर्ति, दक्षिणामूर्ति और त्रिपुरांतकेश्वर रूप की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण विरुपन्ना और विरन्ना नाम के भाइयों ने 16 वीं सदी में कराया था। वहीं, पौराणिक मान्यताओं की मानें तो इस मंदिर का निर्माण ऋषि अगस्त्य ने करवाया था। इस मंदिर के बारे में गांव के लोगों का कहना है कि यह वही जगह जहां रावण ने जटायु को गिराया था। उस समय भगवान राम ने पक्षी को देखा और कहा ले पाक्षी। तब से इस गांव का नाम लेपाक्षी पड़ गया। इसका निर्माण 1530 में हुआ था।

Mystery behind lepakshi temple hanging pillar in andhra pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 09:57 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.