IRCTC Tour Package for Japan: एशिया के खूबसूरत देश जापान की करना चाहते हैं सैर, IRCTC का टूर पैकेज रहेगा बेस्ट
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी इस बार एशिया के एक खूबसूरत देश जापान के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आई है। जापान की सुंदरता को करीब से देखने के लिए यह टूर पैकेज आया है जिसकी शुरुआत 20 मार्च से चेन्नई से होगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
एशिया के खूबसूरत देश जापान की करना चाहते हैं सैर, IRCTC का टूर पैकेज रहेगा बेस्ट
IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी इस बार एशिया के एक खूबसूरत देश जापान के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आई है। जापान की सुंदरता को करीब से देखने के लिए यह टूर पैकेज आया है जिसकी शुरुआत 20 मार्च से चेन्नई से होगी। अगर आप घूमने का बेहतरीन मौका नहीं गंवाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में टिकट बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज का नाम स्पैलेंडेर्स ऑफ जापान चेरी ब्लोसम है। आइए, जानते हैं इस बेहतरीन टूर पैकेज के बारे में-
जापान घूमने का सुनहरा मौका नहीं जाने देना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज का लाभ ले सकते हैं। यह 20 मार्च से चेन्नई से शुरू होगा और 27 मार्च को खत्म होगा। इसमें आपको 7 रात और 8 दिनों तक जापान की शानदार जगहों पर घुमाया जाएगा। इस दौरान टोक्यो, हिरोशिमा, ओसाका और हाकोने जैसे मशहूर शहर घूमने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा आप जापान में माउंट फूजी, असकुसा मंदिर, योयोगी पार्क चेरी ब्लॉसम, एमटी फ्यूजी 5 स्टेशन, टोयोटा म्यूजियम, रेलवे पार्क, किंकाकू जी और स्काई मागलेव भी घूमने का मौका मिलेगा।
टूर पैकेज में मिलेंगी कई सुविधाएं
आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। जिसमें खाने पीने की पूरी व्यवस्था होगी और बेहतरीन होटल में रुकने का इंतजाम रहेगा। इसके साथ ही यात्रा बीमा, स्थानीय यात्रा के लिए बस की सेवा और गाइड भी ट्रिप के दौरान आपको दिया जाएगा। यात्रियों को गाइड जगह के बारे में पूरी जानकारी देगा।
सम्बंधित ख़बरें
भूकंप: जापान में 6.3 की तीव्रता से हिली धरती, घरों-दफ्तरों से बाहर भागे लोग; क्या आने वाली है सुनामी?
IRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
Bharat Gaurav Train Tour: 7 ज्योतिर्लिंग और 1 ट्रेन, सावन में ‘भारत गौरव’ से होगा सफर आसान
Indian Railways Coupe Booking: ट्रेन में कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन कैसे बुक करें?
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
कितनी है टूर पैकेज की कीमत
जापान के इस टूर पैकेज में एक व्यक्ति का किराया 3,90,600 लाख रुपए है। वहीं दो लोगों की शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 2,98,500 लाख रुपए है। वहीं ट्रिपल शेयरिंग में यह 2,93,500 लाख रुपए तय किया गया है। इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ 2,64,500 लाख रुपए किराया है। वहीं बिना बेड के यह 2,41,600 लाख रुपए रहेगा। अगर आप इस टूर पैकेज में टिकट बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। अगर आप इस टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
