-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Hindu Temples Of India Where Mens Are Not Allowed To Enter
भारत के ऐसे मंदिर जहां पर पुरुषों की नहीं मिलती एंट्री, बाहर से ही कर सकते हैं दर्शन
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत में कुछ जगहों पर ऐसे मंदिर में भी हैं जहां पर महिलाएं नहीं बल्कि पुरुषों को अंदर एंट्री नहीं दी जाती है। यह बात सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी कि भारत में इस तरह के मंदिर भी मौजूद हैं।

कामाख्या मंदिर (सौ. फ्रीपिक)
Indian Temples: भारत की कई जगहों पर आज भी ऐसा मंदिर देखने को मिलते हैं जहां पर महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं को इन मंदिरों के अंदर जाने की अनुमति नहीं होती है और वहां सिर्फ पुरुष ही पूजा करते हैं। हालांकि इस भेदभाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में आवाज उठाई गई है। लेकिन भारत में कुछ जगहों पर ऐसे मंदिर में भी हैं जहां पर महिलाएं नहीं बल्कि पुरुषों को अंदर एंट्री नहीं दी जाती है। यह बात सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी कि भारत में इस तरह के मंदिर भी मौजूद हैं।
कामरूप कामाख्या मंदिर
असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर में पुरुषों को एंट्री नहीं मिलती है। इस मंदिर में भक्त इच्छाओं की पूर्ति के लिए कन्या पूजन करते हैं और पशुओं की बलि दी जाती है। साथ ही भंडारे को भी आयोजन होता है। माना जाता है कि माता के माहवारी के दिनों में यहां पर जश्न मनाया जाता है। यहां पर पुजारी भी इस दौरान महिला होती है। यहां पर आने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं कामाख्या माता पूरी करती हैं।
अट्टुकल मंदिर
केरल राज्य में स्थित इस मंदिर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। क्योंकि इस जगह एक साथ करीब 30 लाख से भी ज्यादा महिलाओं ने पोंगल उत्सव में हिस्सा लिया था। इस मंदिर में पोंगल बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर मुख्य रूप से भद्रकाली की पूजा की जाती है। यहां पर नारी पूजा की जाती है उस दौरान यहां पर पुरुषों का आना मना होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
केरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर पार कर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 की मौत, 26 घायल
कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
भगवती देवी मंदिर
भगवती देवी मंदिर कन्याकुमारी में स्थित है। इस जगह माता भगवती की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि भगवान शिव जैसा पति पाने के लिए इस मंदिर में महिलाएं पूजा करने आती हैं। भगवति माता को संन्यास की देवी भी माना जाता है। जिस वजह से इस मंदिर में केवल संन्यासी पुरुष ही मां के दर्शन कर सकते हैं। अन्य पुरुषों को इस मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यहां केवल स्त्रियां ही पूजा कर सकती हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में अगर किसी पुरुष को प्रवेश करना है तो उसे महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की इन जगहों को देखकर लौटने का नहीं करेगा मन, विदेशों से भी घूमने आते हैं लोग
ब्रह्मा देव मंदिर
राजस्थान के पुष्कर में स्थित ब्रह्मा देव मंदिर सिर्फ इसी जगह मौजूद है। अन्य किसी जगह आपको ब्रह्मा जी का मंदिर नहीं मिलेगा। इस मंदिर का निर्माण 14वीं शताब्दी में हुआ था। इस जगह पुरुषों का आना मना है। कहा जाता है कि मां सरस्वती के श्राप की वजह से यहां कोई भी विवाहित पुरुष नहीं जा सकता है। पुरुषों को दर्शन करने के लिए बाहर आंगन में ही रहना पड़ता है।
Hindu temples of india where mens are not allowed to enter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
Jul 27, 2026 | 07:24 AMफडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
Jul 27, 2026 | 07:00 AMरूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
Jul 27, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 27 जुलाई LIVE: संसद में परीक्षा कानून संशोधन बिल होगा पेश, CWG में राजा मुथुपांडी ने जीता रजत
Jul 27, 2026 | 06:55 AMकई दिनों की उमस से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट; महीने के अंत तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
Jul 27, 2026 | 06:51 AMBirthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














