Himachal Pradesh की खूबसूरत घाटियों में बसा है यह शांत गांव, पार्टनर के साथ बिताएं यहां छुट्टियां
हिमाचल प्रदेश भारत की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में शामिल हैं। यहां पर अक्सर लोग घूमने का प्लान करते हैं। सर्दी हो या गर्मी यह जगह घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां की खूबसूरत घाटियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटियों में बसा है यह शांत गांव, पार्टनर के साथ बिताएं यहां छुट्टियां
Shoja Village Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश भारत की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में शामिल हैं। यहां पर अक्सर लोग घूमने का प्लान करते हैं। सर्दी हो या गर्मी यह जगह घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां की खूबसूरत घाटियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। वहीं यहां पर मौजूद एक शांत गांव बहुत ही सुंदर है जहां घूमने का लुत्फ लिया जा सकता है। शहर की चहल पहल से दूर इस जगह की शांति और सुकून का अनुभव करने आप भी यहां आ सकते हैं। कहा जा सकता है कि इस गांव में घूमने के बाद आप यहां से कई अच्छी यादों को लेकर जाएंगे। परिवार या दोस्तों के साथ इस ऑफबीट डेस्टिनेशन पर घूमने का प्लान एक बार जरूर करें। पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताने के लिए जगह बेहतरीन जगह साबित हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश का शोजा गांव बहुत ही खूबसूरत और प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है। यह सेराज घाटी में स्थित है जो जालोरी से करीब 5 किमी दूर स्थित है। इस गांव के पास गुशैनी और बंजार वैली भी है। यहां का मौसम बहुत ही सुहाना होता है जिसकी वजह से घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। यहां के हरे-भरे जंगल, झील, झरने लोगों को आकर्षित करते हैं। यहां पर आप कई तरह की चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
शोजा में आपको बहुत ही सुंदर वॉटरफॉल देखने को मिलेगा। यहां पर पानी के कल-कल की आवाज और प्रकृति का नजारा मंत्रमुग्ध कर देगा। अगर आप दोस्तों के साथ यहां आना चाहते हैं तो बहुत ही मजा आएगा। शोजा से करीब 1 किमी दूर पर वॉटरफॉल पॉइंट है जहां ट्रैकिंग के जरिए पहुंचा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
मनाली से चमोली तक सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां, हिल स्टेशनों पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, देखें VIDEO
Tripti Dimri Inspired Looks: इस समर तृप्ति डिमरी के इन स्टाइलिश आउटफिट्स से लें फैशन इंस्पिरेशन
राजस्थान में बढ़ीं गर्मी की छुट्टियां! 28 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, लाखों छात्रों को राहत
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
हिमालय की चोटी में बसा जालोरी पर्वत, कुल्लू और शिमला जिलों के बीच स्थित है। यहां पर बॉलीवुड फिल्म ये जवानी है दीवानी की शूटिंग हुई थी। बता दें कि जालोरी पास मार्च के दूसरे हफ्ते में खुलता है और दिसंबर को बंद कर दिया जाता है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो शोजा से जालोरी टॉप के लिए गाड़ियां मिल जाएंगी।
जालोरी पास से करीब 5 किमी दूर सेरोलसर झील मौजूद है जो टूरिस्टों को काफी पसंद आती है। इस झील का पानी बहुत ही साफ है। अगर आप शांति में समय बिताना चाहते हैं तो इस जगह पर आ सकते हैं। शोजा में रघुपुर किला भी घूमा जा सकता है।
