Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देहरादून के पास ये खूबसूरत हिल स्टेशन गर्मी में देंगे सुकून, आज ही बना लें प्लान

गर्मी में घूमने के लिए पहाड़, हरे भरे जंगल, प्राकृतिक वातावरण, झील-झरने आदि का दृश्य मन को खुश कर देते हैं। देहरादून के आसपास भी इसी तरह की कुछ जगहों मौजूद हैं जहां पर आप एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: May 21, 2025 | 05:30 AM

देहरादून के पास हिल स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तेज धूप और गर्म हवा में रोजाना हम ऑफिस या काम के सिलसिले में इधर से उधर घूमते रहते हैं। जिसके बाद हमें पहाड़ों की याद सताने लगती है। गर्मी के मौसम में हिल स्टेशन से बेहतरीन जगह कोई नहीं हो सकती है। शहर के शोर शराबे से दूर शांति और सुकून देने वाली कई जगह हैं जहां पर पहाड़ों का लुत्फ लिया जा सकता है। अगर आप देहरादून के आसपास घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां कुछ जगह ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

देहरादून के पास स्थित यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पहाड़, हरे भरे जंगल, झील, ठंडी हवा जैसे मन को अंदर तक शांत कर देती है। ऐसे में देरी किए बिना गर्मी से दूर ठंडे हिल स्टेशन पर कुछ समय बिताने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको देहरादून के पास मौजूद ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कानाताल

देहरादून से कानाताल लगभग 73 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप अपनी गाड़ी से भी घूमने का प्लान कर सकते हैं। रोड ट्रिप के लिए यह जगह बेस्ट रहेगी। यहां के बेहतरीन नजारे और शानदार सड़कें अच्छा अनुभव देगी। मसूरी से भी यह जगह ज्यादा दूर नहीं है। जून जुलाई के महीने में यहां का मौसम सुहाना होता है जिस वजह से घूमने का मजा बढ़ जाता है।

मसूरी

उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी के नाम से पहचानी जाने वाली यह जगह जन्नत से कम नहीं है। यहां पर अगर आप एक बार घूमने आएंगे तो इस जगह को कभी भूल नहीं पाएंगे। इस जगह की प्राकृतिक खूबसूरती आंखों में इस कदर बस जाती है कि स्वर्ग जैसा महसूस होता है। दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पर केम्टी फॉल और माल रोड जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

लैंडोर

देहरादून से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित हिल स्टेशन लैंडोर बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह जगह मसूरी के काफी नजदीक है जहां पर आप दोस्तों के साथ मौज मस्ती का प्लान कर सकते हैं। इस गर्मी राहत और सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो लैंडोर घूमने का प्लान कर सकते हैं। मसूरी से यहां सिर्फ 20 मिनट में पहुंच सकते हैं।

इन हिल स्टेशन के अलावा आप देहरादून के आसपास चकराता, नई टिहरी, धनोल्टी आदि हिल स्टेशन की सैर भी कर सकते हैं। इन जगहों पर घूमना यादगार लम्हों को बनाने में मदद करेगा। दोस्तों, परिवार या फिर पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये जगह बेस्ट रहेंगी।

यह भी पढ़ें:- देहरादून में घूमने के लिए बेहतरीन जगह, जहां परिवार के साथ कर सकते हैं मौज मस्ती

Hill stations near dehradun will give you relief in summer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 05:30 AM

Topics:  

  • Best Tourist Places
  • Couples Travel Places
  • Tour and Travel News

सम्बंधित ख़बरें

1

IRCTC लाया है खास मौका! एक ट्रिप में घूमें उत्तर भारत के 3 सबसे पावन शहर

2

बच्चों के साथ बिताएं यादगार छुट्टियां, ये 5 वाइल्डलाइफ ठिकाने हैं ऑफबीट और एडवेंचर से भरपूर

3

50 हजार में विदेश यात्रा: सपना नहीं हकीकत! भारतीयों के लिए ये हैं सबसे सस्ते डेस्टिनेशन

4

2026 में ऐसे करें अपनी ट्रिप प्लान, बिना ऑफिस से लीव लिए मिलेगा घूमने का असली मजा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.