हरियाणा जाने का बना रहे हैं प्लान तो जरूर घूमें ये 4 जगहें, सफर का मजा हो जाएगा दोगुना
अक्सर हम अपनी रोज की बोरिंग लाइफ और भागदौड़ भरी जिन्दगी में कुछ इस तरह फंसकर रह जाते हैं कि खुद के लिए समय भी नहीं निकाल पाते हैं। इसके लिए आप आसपास की जगहों पर वीकेंड या छुट्टी के मौके पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हरियाणा भी घूमने के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। यह एक बहुत ही ऐतिहासिक जगह रह चुकी है।
- Written By: प्रीति शर्मा
जल महल हरियाणा (सौ. सोशल मीडिया)
हरियाणा: अक्सर हम अपनी रोज की बोरिंग लाइफ और भागदौड़ भरी जिन्दगी में कुछ इस तरह फंसकर रह जाते हैं कि खुद के लिए समय भी नहीं निकाल पाते हैं। अगर कोई कहता है कि चल कहीं घूमने चलते हैं, तो आप यह कहकर उसे टाल देते हैं कि ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलेगी या अभी मुझे कोई और काम है। आजकल की इस बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हम अपने लिए समय निकालना मानो भूल ही गए हैं। ऑफिस और घरों की परेशानियों में इतना उलझ जाते हैं कि खुद की मानसिक शांति के लिए सोचना भी छोड़ देते हैं। ऐसे में अपने लिए समय निकालना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए आप आसपास की जगहों पर वीकेंड या छुट्टी के मौके पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
अगर आप दिल्ली या आसपास के किसी राज्य में रहते हैं, तो हरियाणा भी घूमने के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। यह एक बहुत ही ऐतिहासिक जगह रह चुकी है। बता दें कि महाभारत और पानीपत की महत्वपूर्ण लड़ाई भी इसी जगह पर लड़ी गई थी। ऐसे में यहां पर घूमना आपको इतिहास और संस्कृति से भी रूबरू करवाएगा। आज हम आपको हरियाणा में मौजूद कुछ ऐसी ही बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप परिवार, दोस्तों या अकेले भी जाकर देख सकते हैं।
हरियाणा ( सौ. सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
बकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
बीजेपी का बड़ा फेरबदल, दिल्ली समेत चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को राजधानी की कमान
हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
इस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
गूजरी महल
हरियाणा में ऐतिहासिक जगहों को देखने के लिए सबसे पहले गूजरी महल जा सकते हैं। इसका निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने करवाया था। इसे उन्होंने अपनी प्रेमिका गूजरी की याद में बनवाया था। इस वजह से इसका नाम भी गूजरी महल रखा गया है। यह हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है। इस महल में आपको दीवान-ए-आम और बारादरी भवन भी देखने को मिलेंगे।
करनाल लेक
हरियाणा बहुत ही खूबसूरत और शांत राज्य है। यह पहलवानों के अलावा अन्य चीजों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप हरियाणा किसी काम से आ रहे हैं, तो यहां पर करनाल लेक की दीदार भी कर सकते हैं। यह हरियाणा की फेवरेट टूरिस्ट लिस्ट में शामिल है। कहा जाता है कि इस झील का निर्माण अंगराज कर्ण ने महाभारत के समय में करवाया था।
महम की बावड़ी
मुगल काल की विरासत महम की बावड़ी भी देखने लायक है। इसका निर्माण शाहजहां के शासन काल में हुआ था। इसकी लंबाई करीब दो सौ फीट है और चौड़ाई नब्बे फीट है। इसमें जाने के लिए 108 सीढ़ियां बनाई गई हैं। इसे आप रोहतक में जाकर देख सकते हैं।
जल महल
हरियाणा में स्थित जल महल घूमने के लिए आपको नारनौल जाना होगा। यह महल करीब 11 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। जानकारी के अनुसार इस महल को पानीपत के दूसरे युद्ध के बाद शाह कुली खान ने बनवाया था। यहां सुंदर और अद्भुत ऐतिहासिक नजारों का दीदार कर सकते हैं।
जल महल हरियाणा (सौ. सोशल मीडिया)
अगर आप हरियाणा या उसके आसपास की जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों पर भी जा सकते हैं। यह आपके मन को शांति और सुकून देगा। इसके अलावा आप यहां के कल्चर को भी जान पाएंगे।
