Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छठ पूजा पर भारत के इन फेमस सूर्य मंदिर के करें दर्शन, जीवन के सभी दुख-दर्द होंगे दूर

भारत के कई राज्यों में दिवाली से ज्यादा छठ पूजा का महत्व होता है। हिंदू धर्म में यह काफी खास मानी जाती है। यह चार दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान भगवान सूर्य की पूजा व आराधना की जाती है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 02, 2024 | 09:44 AM

कोणार्क सूर्य मंदिर (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

Famous Sun Temples: भारत के कई राज्यों में दिवाली से ज्यादा छठ पूजा का महत्व होता है। हिंदू धर्म में यह काफी खास मानी जाती है। यह चार दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान भगवान सूर्य की पूजा व आराधना की जाती है। माना जाता है कि सच्चे मन और पूरी निष्ठा से इस पूजा को करने से हर मनोकामना पूरी होती है। छठ पूजा के चार दिन सुहागिन महिलाएं कठिन व्रत करती हैं। यह त्यौहार ज्यादातर बिहार और झारखंड में मनाया जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ जगहों पर भी इस त्योहार को मनाने की परंपरा है। इस वर्ष छठ का पर्व 07 नवंबर को मनाया जाएगा। इस खास और पावन अवसर पर भगवान सूर्य के मंदिर में जाकर दर्शन किए जा सकते हैं। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं।

कोणार्क सूर्य मंदिर

ओडिशा का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कोणार्क में स्थित है। इस मंदिर से जुड़ा इतिहास कई लोगों के लिए अलग-अलग है। कुछ लोगों का मानना है कि यह भगवान कृष्ण के पुत्र साम्ब ने बनवाया था। यह भारत के सबसे सुंदर और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह अनोखा मंदिर रथ के आकार का बना हुआ है। जिसके कई रहस्य हैं।

मोढेरा सूर्य मंदिर

गुजरात के इस प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के दर्शन छठ पर किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस मंदिर का निर्माण सोलंकी राजा भीमदेव ने करवाया था। यह मोढेरा गांव में पुष्पावती नदी के किनारे पर स्थित है। इस खास मंदिर को देखने के लिए आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

शिवजी के साथ युद्ध में यहां गिरे थे सूर्य भगवान के 3 टुकड़ें, रावण के नाना ने चली थी ऐसी चाल

वीकेंड पर ओडिशा घूमने का है प्लान तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर, यादगार रहेगा सफर

रांची सूर्य मंदिर

झारखंड के रांची में मौजूद सूर्य भगवान के इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आप जा सकते हैं। यह रांची के टाटा रोड से करीब 29 किमी की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर में आप सूर्य को सात घोड़ों पर सवार होकर आते हुए देख सकते हैं। इस मंदिर की खूबसूरती देखकर आप बार-बार जाने का मन करेंगे।

बिहार का सूर्य मंदिर

बिहार के गया में मौजूद दक्षिणार्क सूर्य मंदिर इस शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। छठ पूजा के दौरान यहां पर भारी संख्या में भक्त भगवान सूर्य का आशीर्वाद लेने आते हैं। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आप परिवार के साथ एक बार जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें: विश्व का सबसे भूतिया गांव जहां रात को सड़कों पर भटकती है जानवरों की भी आत्मा!

महाराष्ट्र सूर्य मंदिर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित सूर्य देवता का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां पर छठ के दौरान काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस जगह पर  मेले का भी आयोजन किया जाता है। सूर्य देवता का ये मंदिर बहुत ही सुंदर है। माना जाता है कि इस मंदिर को देवताओं के वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा ने अपने हाथों से बनाया था।

Famous sun temples in india to visit during chhath puja 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2024 | 09:44 AM

Topics:  

  • Konark Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.