-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Unique Saas Bahu Temple In Gwalior Know Its Story
भारत की इस जगह पर है अनोखा सास बहू मंदिर, जाने इसके पीछे की रोचक कहानी
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत में कई अनोखे मंदिर है जिसका इतिहास और संस्कृति सबसे अलग बनाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित है जिसे सास बहू मंदिर के नाम से भी जानते हैं। इस मंदिर के पीछे रोचक कहानी जुड़ी है।

ग्वालियर सास बहू मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
भारत की धरती पर हजारों मंदिर अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और वास्तुकला की दृष्टि से अलग पहचान रखते हैं। इन्हीं में से एक है मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित “सास बहू मंदिर”, जो न सिर्फ अपने नाम बल्कि अपनी अनोखी कहानी और कलात्मकता के लिए भी प्रसिद्ध है।
यह मंदिर सास और बहू के रिश्ते पर आधारित नहीं है, जैसा कि नाम से प्रतीत होता है, बल्कि इसके पीछे छुपी है एक दिलचस्प ऐतिहासिक कथा और अद्वितीय स्थापत्य शैली है। आइए जानें क्या है इस मंदिर का रहस्य, और क्यों यह आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
कहां है सास बहू मंदिर
ग्वालियर में मौजूद इस मंदिर को सहस्त्रबाहु मंदिर भी कहा जाता है। यह मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले के अंदर स्थित है। प्राचीन और ऐतिहासिकता के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनाया गया था। इसका निर्माण कच्छपघात वंश के राजा महिपाल ने करवाया था। मूल रूप से यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
सीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
CM मोहन यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात; पीथमपुर में करेंगे ‘लियूगोंग’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन
मंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
इसके परिसर में दो मंदिर हैं जिसमें से एक बड़ा और दूसरा छोटा है। लोगों ने बड़े मंदिर को सास और छोटे मंदिर को बहू कहना शुरू कर दिया। इस मंदिर की वास्तुकला बहुत ही भव्य और आकर्षक है। इसे नागर शैली में बनाया गया है। जिसमें देवी देवताओं, पौराणिक अवतार और आकृतियों की प्रतिमा उकेरी गई हैं।
इसके मुख्य मंदिर में गर्भगृह, सभा मंडप और प्रदक्षिणा पथ है। जिसपर सुंदर नक्काशी की गई है। इस बेहद शानदार मंदिर को घूमने का प्लान किया जा सकता है। इस मंदिर की सुंदरता और भव्यता को देखकर कहा जा सकता है कि यह भारत के खूबसूरत मंदिरों में से एक है।
कैसे पहुंचेगे मंदिर
यहां पर पहुंचने के लिए आपको ग्वालियर रेलवे स्टेशन आना होगा। जहां से आप ऑटो या रिक्शा करके ग्वालियर के किले पर जा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए मानसून या सर्दी का समय बहुत ही बेहतरीन है क्योंकि इस समय गर्मी नहीं होती है। इस मंदिर को परिवार या दोस्तों के साथ एक्सप्लोर किया जा सकता है। साथ ही यह किले में मौजूद है तो ग्वालियर के किले को भी देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- बरसात के मौसम में लेना चाहते हैं खूबसूरत नजारों का मजा, भारत की इन जगहों पर करें ट्रिप
Unique saas bahu temple in gwalior know its story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Jul 07, 2026 | 11:08 PMसिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PMतेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jul 07, 2026 | 10:54 PM‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:50 PMJabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PMछत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
Jul 07, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM













