-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Dubai Abu Dhabi Irctc Tour Package From Mumbai Know How Much Know How Much It Will Cost
क्रिसमस पर विदेश घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? IRCTC लेकर आया है यह स्पेशल टूर पैकेज, खाने से लेकर रहने तक जानें कितना आएगा खर्च
- Written By: प्रीति शर्मा
दिसंबर के महीने में अक्सर लोग घूमने की प्लानिंग करते हैं। क्रिसमस के मौके पर अगर आप भी विदेश यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।

दुबई अबू धाबी (सौ. सोशल मीडिया)
IRCTC Tour Package: दिसंबर के महीने में अक्सर लोग घूमने की प्लानिंग करते हैं। क्रिसमस के मौके पर अगर आप भी विदेश यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इस बार भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। जिसके तहत आप अबू धाबी और दुबई की ट्रिप आसानी से कर सकते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर ऐसा समय होता है जब हर कोई घूमने का प्लान करता है। ऐसे में अगर आप भी विदेश की यात्रा करना चाहते हैं, तो पहले से ही टिकट बुक कर सकते हैं। आज हम आपको क्रिसमस स्पेशल टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी देंगे।
पैकेज में मिलेंगी ये सारी सुविधाएं
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज क्रिसमस से पहले 23 दिसंबर 2024 को मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होगा। इस पैकेट में आपको तीन स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था दी गई है। जिसमें सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक का सारा खर्चा शामिल होगा। इसके अलावा इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है। वहीं, एयर अरबिया द्वारा मुंबई शारजाह मुंबई से रिटर्न टिकट भी पहले से ही बुक रहेगी।
जानें कितना होगा दुबई जाने का खर्च
क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए अगर आप इस पैकेज पर सोलो ट्रिप करना चाहते हैं, तो इसके लिए 123990 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा डबल शेयरिंग के लिए यह किराया 104900 रहेगा और ट्रिपल शेयरिंग के लिए 102100 रुपए प्रति व्यक्ति का किराया है। इस पैकेज में 2 से लेकर 11 साल तक के बच्चे के लिए 99400 रुपए लगेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Explainer: सोने का पिंजरा कैसे बना दुबई का शाही परिवार? आखिर क्यों जेल में डाली जा रही बेटियां और बहुएं
Hormuz Attack: होर्मुज में हमला, भारतीय जहाज पर फायरिंग में गुजरात के नाविक की मौत, 5 घायल
Hormuz Strait Tension: दुबई पोर्ट के पास जहाजों का जमावड़ा! होर्मुज की खाड़ी से क्यों बनाई दूरी?
यह भी पढ़ें: दुनिया के इस देश का पासपोर्ट से सबसे पावरफुल, जानें क्या है भारत की रैंकिंग
कहां बुक कर सकते हैं टिकट
आईआरसीटीसी के इस क्रिसमस स्पेशल टूर पैकेज का लाभ उठाने के लिए आप वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप CHRISTMAS SPECIAL DAZZLING DUBAI WITH ABU DHABI EX-MUMBAI पर जाकर ऑनलाइन भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कितने दिनों का है टूर पैकेज
आईआरसीटीसी का यह क्रिसमस टूर पैकेज 5 दिन और 4 रात के लिए है। इसमें आपको मिरेकल गार्डन, दुबई मॉल, बुर्ज-अल-खलीफा, रेगिस्तानी सफारी शिविर, बाप्स हिंदू मंदिर, शेख जायद मस्जिद का टूर करवाया जाएगा। इस पैकेज का नाम CHRISTMAS SPECIAL DAZZLING DUBAI WITH ABU DHABI EX-MUMBAI रखा गया है।
Dubai abu dhabi irctc tour package from mumbai know how much know how much it will cost
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Hormuz Airstrikes: अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर बरसाए भारी बम, 3 जहाजों पर हुआ था हमला
Jul 08, 2026 | 07:07 AMमहिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
Jul 08, 2026 | 07:06 AMमुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
Jul 08, 2026 | 07:05 AM5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
Jul 08, 2026 | 07:02 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे
Jul 08, 2026 | 06:59 AMदिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Jul 08, 2026 | 06:43 AME20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














