जीवन में एक बार जरूर घूम आएं उत्तराखंड का यह गांव, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग
Uttarakhand Tourist Places: देश का सबसे खूबसूरत राज्य उत्तराखंड घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है। यहां पर ज्यादातर लोग प्रसिद्ध जगहों का दीदार करने आते हैं। लेकिन यहां पर एक ऐसा गांव भी है जहां की खूबसूरती और अनोखी परंपराएं आपको हैरान कर देंगी। पहाड़ों की गोद में बसा यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से मशहूर है। यहां का सरल जीवन, संस्कृति और रीति रिवाज इस जगह को अलग बनाता है। इस गांव का नाम धराली गांव है जो अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। यहां पर की गई ट्रिप जिंदगी भर याद रहेगी।
धराली गांव उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक और राजगढ़ी तहसील में स्थित है। यहां का खूबसूरत गांव भागीरथी नदी के तट पर बसा हुआ है। यह गांव उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से करीब 218 किमी दूर है। यह जगह समुद्र तल से करीब 8 हजार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इस गांव को उत्तराखंड का छिपा हुआ हसीन खजाना माना जा सकता है। यहां पर मौजूद बर्फ से ढके पहाड़, घास के मैदान, देवदार और बड़े-बड़े पेड़ और झील झरने खूबसूरती का अनोखा नजारा पेश करते हैं। इस गांव का शांत और सुनहरा वातावरण लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
धराली गांव पर्यटकों के लिए बहुत ही अनोखा नजारा पेश करता है। यहां पर मौजूद हिमालय की खूबसूरती से लेकर शांत नजारे तक पर्यटकों को पसंद आते हैं। जो लोग प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं उनके लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। धराली गांव का मौसम गर्मियों में घूमने के लिए एकदम बेस्ट है। माना जाता है कि गर्मी में यहां का तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रहता है। यहां के शानदार नजारों के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी मजा ले सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
धराली गांव की खूबसूरती देखने के बाद आप यहां आसपास की आकर्षक जगहों पर भी घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह से 6 किमी दूर हर्षिल घाटी स्थित है जो उत्तराखंड का मुकुट मानी जाती है। यहां पर आपको बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील झरने खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के चार धाम स्थलों में शामिल गंगोत्री धराली गांव के पास स्थित है। यहां पर हिमालय की खूबसूरती को निहार सकते हैं।