लुधियाना के आसपास वीकेंड मनाने की बेस्ट डेस्टिनेशन, दोस्तों संग जमकर करें मजे
Places to Visit Near Ludhiana: दोस्तों के साथ वीकेंड पर किसी बेहतरीन जगह पर घूमने का प्लान जिंदगी भर एक खूबसूरत याद बन सकता है। इस लम्हे को बेकार न जाने दें और लुधियाना के पास घूमने का प्लान बनाएं।
- Written By: प्रीति शर्मा
लुधियाना के पास घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Tourist Places Near Ludhiana: दोस्तों के साथ समय बिताना का मौका यूं ही गंवाने से अच्छा है कि उनके साथ खूबसूरत और रोमांचक जगहों पर ट्रिप की जाए। इससे मौज मस्ती के साथ-साथ मानसिक सुकून भी मिलता है। अगर आप लुधियाना या उसके आसपास किसी बेहतरीन जगह का लुत्फ लेना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
लुधियाना के आसपास मौजूद इन जगहों पर वीकेंड के समय घूमने का प्लान किया जा सकता है। इन जगहों को आप अपने निजी वाहन से भी घूम सकते हैं। यहां स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी आना पसंद करते हैं।
सुखना झील
लुधियाना के पास मौजूद सुखना झील घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। चंडीगढ़ के पास रहने वाले लोगों के लिए एक बेस्ट वीकेंड डेस्टिनेशन है जहां दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय किया जा सकता है। सुखना झील शिवालिक पहाड़ियों के पास स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?
नैनीताल से मुन्नार तक, कम बजट में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट समर डेस्टिनेशंस
ईरान का डर या पर्यटन में गिरावट…18 महीने तक बंद रहेगा Dubai का ये आलीशान होटल, जानें क्या है असली वजह
प्राचीन भारत के पास थी अनोखी साउंड इंजीनियरिंग, इस मंदिर में विज्ञान हार जाता है; जानें म्यूजिल पिलर का रहस्य
कसौली
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित कसौली लुधियाना के पास वीकेंड बिताने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिलेंगे। यह हिल स्टेशन ज्यादातर पर्यटकों की पहली पसंद है। ठंडी हवाएं और प्राकृतिक नजारे इस जगह को खास बनाते हैं।
यह जगह लुधियाना से सिर्फ 168 किमी दूर है। यहां आप मंकी पॉइंट और गिल्बर्ट ट्रेल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह परफेक्ट जगह है।
यह भी पढ़ें:- सितंबर में घूमने के लिए दक्षिण भारत की ये 7 बेस्ट जगहें, वापस जाने का नहीं करेगा मन
सोलन
हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन सोलन लुधियाना से सिर्फ 180 किमी दूर है। यहां पर आप चायल पैलेस, मोहन हेरिटेज पार्क और मॉल रोड जैसी जगहों को दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। शुद्ध और शांत वातावरण से घिरी हुई यह जगह एक अलग अनुभव प्रदान करती है। यहां पर आप किसी भी समय घूमने जा सकते हैं।
लुधियाना के पास वीकेंड पर ट्रिप करने का प्लान है तो इन जगहों को चुना जा सकता है। इन जगहों पर सफर आपके लिए हमेशा यादगार और खूबसूरत रहेगा। दोस्तों के साथ सुनहरी यादों को बनाने के लिए इन जगहों पर एक बार जरूर जाएं।
